उत्तराखंड के खटीमा में घने जंगलों के पास बसे एक छोटे से गांव बिरिया के माउंटेनरी इंडियन पब्लिक स्कूल में बच्चों को मोबाइल की लत से दूर करने के लिए एक अनोखी पहल की गई, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, गांव के लोग अपने बच्चों की मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत से काफी परेशान थे और इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन से गुहार लगाई थी। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता कमल ने बताया कि अभिभावकों की मांग पर स्कूल में यह विशेष आयोजन किया गया। इस समस्या के समाधान के लिए स्कूल की प्रिंसिपल हेमा चुफाल के नेतृत्व में बच्चों के लिए एक नाटक का मंचन कराया गया, जिसमें मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाया गया। इस नाटक में किसी बच्चे ने डॉक्टर का किरदार निभाया तो किसी ने आंखों के मरीज का, और यह दृश्य इतना प्रभावशाली था कि पहली नजर में लगा जैसे स्कूल में कोई बड़ा हादसा हो गया हो। नाटक के दौरान बच्चों की आंखों पर पट्टी बांधकर यह भी दिखाया गया कि कैसे मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों की रोशनी जा सकती है और इंसान को अंधेपन का सामना करना पड़ सकता है। प्रिंसिपल हेमा चुफाल ने बताया कि शुरू में उन्हें चिंता थी कि इस नाटक का बच्चों पर कोई उल्टा असर न पड़ जाए, लेकिन नाटक खत्म होने के बाद बच्चों और अभिभावकों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही। बच्चों ने घर जाकर न सिर्फ खुद मोबाइल से दूरी बनाने का वादा किया, बल्कि अपने माता-पिता से भी मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल न करने की अपील की, जिससे अभिभावकों को काफी संतोष मिला। प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि बिरिया के आसपास कोई ऐसा केंद्र नहीं है जहां बच्चों के लिए कोई अन्य गतिविधि कराई जा सके, और आए दिन जंगली जानवरों का डर भी बच्चों तथा ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बना रहता है। स्थानीय लोगों ने इस नाटक को बच्चों को मोबाइल की आदत से दूर रखने का एक बेहद प्रभावी तरीका बताया है। इस पहल की चर्चा आसपास के इलाकों में भी तेजी से फैल रही है, और खटीमा के कुछ अन्य स्कूल प्रबंधकों ने भी बच्चों में बढ़ते मोबाइल इस्तेमाल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। इन स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि वे भी अपने स्कूलों में इसी तरह की गतिविधि कराने पर विचार कर रहे हैं, ताकि बच्चों को मोबाइल की लत से बचाया जा सके और उनका ध्यान पढ़ाई तथा अन्य रचनात्मक कामों की ओर लगाया जा सके।
आंखों पर पट्टी बांधकर डॉक्टर बुलाने का नाटक, मोबाइल की लत छुड़ाने का अनोखा तरीका
उत्तराखंड के खटीमा में घने जंगलों के पास बसे एक छोटे से गांव बिरिया के माउंटेनरी इंडियन पब्लिक स्कूल में बच्चों को मोबाइल की लत से दूर करने के लिए एक अनोखी पहल की गई, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया
NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





