|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

आगरा एमएलसी चुनाव में बड़ा हंगामा, तीन बूथों का मतदान निरस्त, सोमवार को दोबारा वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को फतेहाबाद, खेरागढ़ और सैंया के तीन बूथों पर हुए मतदान को गड़बड़ी के आरोपों के बाद निरस्त कर दिया गया है। अब इन तीनों केंद्

NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
आगरा एमएलसी चुनाव में बड़ा हंगामा, तीन बूथों का मतदान निरस्त, सोमवार को दोबारा वोटिंग
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को फतेहाबाद, खेरागढ़ और सैंया के तीन बूथों पर हुए मतदान को गड़बड़ी के आरोपों के बाद निरस्त कर दिया गया है। अब इन तीनों केंद्रों पर सोमवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल ने शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान कुछ बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत की थी और भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग व मारपीट के आरोप लगाए थे। इंटरनेट मीडिया पर बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं के घुसने और बैलेट पेपर फैलाने के वीडियो भी प्रसारित हुए थे। मतदान के दौरान फतेहाबाद ब्लाक कार्यालय में बने बूथ नंबर 26 में भाजपा कार्यकर्ता घुस गए और बैलेट पेपर को फैला दिया, साथ ही सपा के बूथ एजेंट को बाहर निकाल दिया। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के भतीजे अनिल तिवारी ने सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की। इसके अलावा सैंया ब्लाक कार्यालय के कक्ष संख्या एक के बूथ नंबर 21 और खेरागढ़ तहसील के कक्ष संख्या एक के बूथ नंबर 20 पर भी मनमानी के आरोप लगाए गए हैं। इन सभी शिकायतों और गड़बड़ी के आरोपों के बाद चुनाव अधिकारियों ने तीनों बूथों पर हुए मतदान को निरस्त करने का फैसला लिया और अब सोमवार को इन केंद्रों पर दोबारा वोटिंग होगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!