उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान परिषद चुनाव के बीच आगरा सीट पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आगरा खंड शिक्षक पद से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मंत्री ने आकाश अग्रवाल की तुलना वैश्या से करते हुए कहा कि वैश्या किसी सती पर आरोप लगाती है तो समझ जाइये कि कौन सही है और कौन गलत। उन्होंने आकाश अग्रवाल को सिद्धांतविहीन व्यक्ति बताते हुए कहा कि वे कल तक भाजपा से टिकट मांग रहे थे और अब सपा के पाले में बैठे हैं। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दावा किया कि भाजपा सभी एमएलसी सीटों पर चुनाव जीतेगी। दूसरी तरफ सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि कांग्रेस सरकार के समय लगाए गए आपातकाल से भी ज्यादा स्थिति बदतर है। उनका कहना है कि राज्य सरकार के निर्देशन पर प्रशासनिक मशीनरी एजेंट बनकर काम कर रही है और उनके मतदाताओं को धमकाया जा रहा है। आकाश अग्रवाल ने कहा कि उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे पाकिस्तान से आए हुए हैं और उनके मतदाता आतंकवादी हैं। उन्होंने सीधे योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पूरी मशीनरी कार्य कर रही है। सपा प्रत्याशी ने राज्य निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह पूरा घटनाक्रम आगरा में विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर सामने आया है, जहां दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
आगरा एमएलसी चुनाव में सियासत गरम, शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी पर की विवादित टिप्पणी
उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान परिषद चुनाव के बीच आगरा सीट पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आगरा खंड शिक्षक पद से समाजवादी प
NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


