आगरा के थाना एकता क्षेत्र में आगरा इनर रिंग रोड पर शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब दिल्ली से प्रयागराज जा रही यात्रियों से भरी एक बस मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। हादसे में बस में सवार कुल 14 यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर प्रयागराज की ओर जा रही थी, तभी आगरा इनर रिंग रोड पर रास्ता बंद करने के लिए सड़क पर मिट्टी के ढेर डाले गए थे। इसी दौरान चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस सीधे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। एंबुलेंस की मदद से सभी 14 घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायलों में देवेंद्र यादव, लक्ष्मी, विकास, रिंकू, नीतेश, आरब, विनोद, दिनेश और विवेक कुमार समेत प्रयागराज निवासी 14 यात्री शामिल हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
आगरा में इनर रिंग रोड पर मिट्टी के ढेर पर चढ़ी यात्रियों से भरी बस, 14 घायल
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में आगरा इनर रिंग रोड पर शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब दिल्ली से प्रयागराज जा रही यात्रियों से भरी एक बस मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। हादसे में बस में सवार कुल 14
NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

