|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

आगरा: मोबाइल स्टेटस का विवाद इतना भारी पड़ा, नाबालिगों ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के ताजपुर गांव में मोबाइल पर स्टेटस लगाने को लेकर हुए एक छोटे से विवाद ने बुधवार रात एक युवक की जान ले ली। गांव में अपने जीजा पूरन सिंह के घर पर रह रहे 28 वर्षीय ओम प्रकाश की गो

NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
आगरा: मोबाइल स्टेटस का विवाद इतना भारी पड़ा, नाबालिगों ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
📷 NRI Post Hindi Desk

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के ताजपुर गांव में मोबाइल पर स्टेटस लगाने को लेकर हुए एक छोटे से विवाद ने बुधवार रात एक युवक की जान ले ली। गांव में अपने जीजा पूरन सिंह के घर पर रह रहे 28 वर्षीय ओम प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ओम प्रकाश मूल रूप से राजस्थान के डीज जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र का निवासी था और पिछले तीन वर्षों से ताजपुर गांव में रह रहा था। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो नाबालिग आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है, जब ओम प्रकाश गांव से लगभग 100 मीटर दूर कुलदेवी मंदिर के पास अपने मित्र विष्णु का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान गांव के दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने ओम प्रकाश पर तमंचे से गोली चला दी, जो उसकी सीने में जाकर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावरों का इरादा वहां मौजूद विष्णु को भी गोली मारने का था, लेकिन वहां आते हुए एक बाइक सवार को देखकर वे मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दस दिन पहले ओम प्रकाश के मित्र विष्णु ने अपने मोबाइल पर कोई स्टेटस लगाया था, जिस पर 16 वर्षीय किशोर ने आपत्ति जताई थी। इसी बात पर ओम प्रकाश ने उस नाबालिग को चांटा मार दिया था, जिससे वह नाराज चल रहा था और बुधवार को वह अपने साथी के साथ मिलकर ओम प्रकाश से बदला लेने आया था। डीसीपी आदित्य ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपितों ने अपनी उम्र 16 और 17 वर्ष बताई है, हालांकि उनकी उम्र का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!