आगरा में 23 वर्ष बाद राष्ट्रीय संत मोरारी बापू की श्रीरामकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो 15 से 23 सितंबर तक फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग ग्राउंड में आयोजित होगा। इस नौ दिवसीय कथा के लिए 40 हजार वर्गफीट क्षेत्र में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल सजाया गया है, जिसमें 40 बाई 32 फीट का विशाल मंच तैयार किया गया है। संत मोरारी बापू मंच पर विराजमान होकर श्रीरामचरितमानस के मर्म और भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश देंगे। कथा का शुभारंभ 15 सितंबर को शाम चार बजे से होगा और पहले दिन कथा शाम चार से सात बजे तक चलेगी। इसके बाद 16 से 23 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक श्रद्धालु संत मोरारी बापू की अमृतमयी वाणी में रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से जीवन मूल्यों और भगवान श्रीराम के आदर्शों का अमृतपान करेंगे। इस आयोजन में आगरा ही नहीं, विभिन्न प्रदेशों से पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। करुणानिधान परिवार के ललित गुप्ता, सतीश शाह और मनीष मित्तल ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए कुर्सियों के साथ गद्दों पर बैठकर कथा सुनने की व्यवस्था रहेगी। कथा को संगीतमय बनाने के लिए गुजरात से संगीतकार बुलाए गए हैं, जो कथा के भाव और प्रसंगों के अनुरूप संगीत प्रस्तुतियां देंगे। भोजन प्रसादी तैयार करने के लिए ग्वालियर से हलवाई बुलाए गए हैं और भोजन पंडाल अलग होगा, जहां एक साथ करीब एक हजार श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए गुजरात से 20 सुरक्षा गार्ड बुलाए गए हैं, जबकि पार्किंग व्यवस्था में 40 कर्मचारी तैनात रहेंगे। स्वच्छता के लिए वाराणसी से कर्मचारी बुलाए गए हैं और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहेगा। चिकित्सक और एंबुलेंस के साथ अग्निशमन दल भी तैनात रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आगरा में 23 साल बाद मोरारी बापू की रामकथा, 40 हजार वर्गफीट में भव्य पंडाल तैयार
आगरा में 23 वर्ष बाद राष्ट्रीय संत मोरारी बापू की श्रीरामकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो 15 से 23 सितंबर तक फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग ग्राउंड में आयोजित होगा। इस नौ दिवसीय कथा के लिए 40 हजार
NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

