|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

आजमगढ़ से अलकायदा विचारधारा फैलाने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, एटीएस ने 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को दबोचा

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप शाखा की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय युवक मोहम्मद नबील को

NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
आजमगढ़ से अलकायदा विचारधारा फैलाने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, एटीएस ने 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को दबोचा
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप शाखा की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय युवक मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है। एटीएस का दावा है कि आरोपित इंटरनेट माध्यमों पर संदेश समूह बनाकर युवाओं को अपने साथ जोड़ रहा था और उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश, चितारा महमूदपुर, थाना दीदारगंज का निवासी है। एटीएस के अनुसार, सूचना मिली थी कि वह अन्य लोगों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों का षड्यंत्र रच रहा है, जिसके सत्यापन के बाद उसके विरुद्ध एटीएस थाना लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार नबील के मोबाइल फोन की जांच में प्रतिबंधित संगठन की विचारधारा से संबंधित सामग्री मिलने का दावा किया गया है और वह व्हाट्सएप पर अरबी नाम से समूह बनाकर उसमें युवाओं को जोड़ता था। एटीएस का कहना है कि समूह में शामिल सदस्यों को विशेष संबोधन से पुकारा जाता था और आतंकी गतिविधियों से संबंधित बातों के लिए सांकेतिक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था। जांच एजेंसी के अनुसार नबील ने समूह में अलकायदा से जुड़े आतंकी अनवर उल अवलाकी की पुस्तक तथा अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप शाखा के पूर्व प्रमुख आतंकी लाना आसिम उमर से संबंधित पुस्तक भी साझा की थी, जिनके माध्यम से युवाओं को आतंकी विचारधारा से प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। एटीएस ने दावा किया है कि नबील अपने साथियों के साथ पाकिस्तान, तुर्की और बांग्लादेश जाकर प्रशिक्षण लेने की योजना पर बातचीत कर रहा था, और आतंकी गतिविधियों से संबंधित सामग्री तथा विस्फोटक बनाने की जानकारी जुटाने को लेकर भी बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के सहयोग से भारत में गजवा-ए-हिंद की योजना को लेकर बातचीत किए जाने का भी दावा किया गया है। एटीएस के अनुसार नबील कई अन्य संदेश समूहों से भी जुड़ा था, जिनमें बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब समेत विभिन्न देशों के लोग शामिल थे और इन समूहों में अलकायदा की विचारधारा का प्रचार किए जाने की बात सामने आई है। उसके संपर्क में जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ ही विदेश के लोग भी होने की बात कही गई है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!