रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से दस बार विधायक तथा एक बार सांसद रहे मोहम्मद आजम खान की जल्द रिहाई की उम्मीद जगी है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों के बाद सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सुनाई गई सजा के प्रकरण में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और शील नागू की डबल बेंच ने अंतिम सुनवाई की, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलीलें पेश करते हुए पूरे प्रकरण को राजनीति से प्रेरित बताया। इसी तरह हाईकोर्ट भी आजम खान की जमानत पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर चुका है। पिछले वर्ष 17 नवंबर से आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ रामपुर जेल में कैद काट रहे हैं। दो पैन कार्ड मामले में उन्हें दस वर्ष की सजा सुनाई गई है, जिसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 15 अक्टूबर को इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आजम की ओर से अंतिम बहस की थी। अगर फैसला आजम के पक्ष में आता है तो वह बेटे अब्दुल्ला के साथ जेल से बाहर आ जाएंगे। उल्लेखनीय है कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में अब्दुल्ला, आजम और तजीन फातिमा तीनों को सात-सात वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए आजम खान की सजा स्थगित कर दी थी, जबकि जन्म प्रमाणपत्र पर तजीन फातिमा के हस्ताक्षर होने के कारण उन्हें और अब्दुल्ला को सिर्फ जमानत मिली थी। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ 7 दिसंबर 2024 को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी, और पिछले वर्ष 25 अगस्त को तजीन फातिमा तथा उनके बेटे अब्दुल्ला ने आजम खान की स्थगित की गई सजा के आधार पर राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ कर रहा था। एक ओर आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें अदालत से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अगर फैसला उनके पक्ष में आता है तो तजीन फातिमा का विधानसभा चुनाव में उतरने का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को अन्य मामलों में भी सजा मिलने के कारण वह फिलहाल चुनाव में भागीदारी करने के योग्य नहीं होंगे। जिलाध्यक्ष सपा अजय सागर ने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है और आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों में उन्हें राहत मिलेगी, वह जेल से बाहर आएंगे और तजीन फातिमा चुनाव भी लड़ेंगी। पिछले सात-आठ वर्षों से आजम खान कचहरी और जेल के बीच दौड़ लगा रहे हैं, और अब पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अदालत का फैसला उनके पक्ष में आएगा।
आजम खान की रिहाई और तजीन के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित किया फैसला
रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से दस बार विधायक तथा एक बार सांसद रहे मोहम्मद आजम खान की जल्द रिहाई की उम्मीद जगी है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों के बाद सपा कार्यकर्ताओं में
NRI Post Hindi Desk · 27 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




