|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

'आज से मेरा परिवार से कोई रिश्ता नहीं', पवन सिंह का भावुक पोस्ट वायरल

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बिहार के भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की घोषणा की है। रविवार को साझा की गई इस पोस्ट में उन

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
'आज से मेरा परिवार से कोई रिश्ता नहीं', पवन सिंह का भावुक पोस्ट वायरल
📷 NRI Post Hindi Desk

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बिहार के भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की घोषणा की है। रविवार को साझा की गई इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बर्दाश्त की सीमा पार हो गई है और आज से उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई नाता नहीं रहा। उन्होंने कहा कि घर के चक्कर में पड़कर आदमी सब वेद शास्त्र भूल जाता है, और बहुत दुखी होकर उन्हें यह पोस्ट करनी पड़ रही है। पवन सिंह ने भोजपुरिया समाज से क्षमा भी मांगी है। हालांकि, उन्होंने अपनी मां और सबसे बड़े भाई रानू सिंह को इस फैसले से बाहर रखा है और कहा है कि जब तक वह जिंदा हैं, दोनों के लिए उनकी जान हाजिर है। उन्होंने खुद को आप सभी के परिवार का छोटा सा सदस्य बताया। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है और फैंस के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है। समर्थक इसे उनकी निजी पीड़ा का इजहार मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे पारिवारिक तनाव का संकेत बता रहे हैं। पवन सिंह ने अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया, इसकी वजह सिर्फ वही बता सकते हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा में रही है। साल 2014 में उनकी पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अक्षरा सिंह के साथ उनका अफेयर रहा, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस को धोखा देकर ज्योति सिंह से शादी कर ली। कुछ साल बाद पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में खटास आ गई और मामला इतना बढ़ा कि उनका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। कई बार सुलह की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी। अब परिवार से नाता तोड़ने की उनकी घोषणा ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!