आतंकवाद आज भी समकालीन विश्व की सबसे जटिल और गंभीर समस्याओं में से एक बना हुआ है, जिसने समूचे विश्व को अपने प्रकोप से प्रभावित किया हुआ है। आतंकवाद किसी व्यक्ति विशेष या संगठन द्वारा अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सशस्त्र बल का प्रयोग कर समाज में हिंसा और भय उत्पन्न करने की प्रक्रिया है, जिससे समाज में भारी उथल-पुथल और अशांति पैदा होती है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले कहीं जिहाद के नाम पर, कहीं पृथक देश बनाने की मांग पर और कहीं शोषण के विरुद्ध संघर्ष चलाने के नाम पर हिंसक घटनाओं को अंजाम देते हैं। विश्व के इतिहास में सबसे बड़ी आतंकी घटना अलकायदा द्वारा सितंबर 2001 में अमेरिका के विश्व व्यापार केंद्र और पेंटागन पर हुई थी, जिसमें लगभग तीन हजार लोग मारे गए थे और तमाम घायल हुए थे। इस घटना ने समूची दुनिया की नींद उड़ा दी थी, जिसके बाद अमेरिका और उसके साथी देशों ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान छेड़ा, लेकिन वह भटक गया। आज स्थिति यह है कि आतंकवाद से पीड़ित रहा अमेरिका उसके सबसे बड़े संरक्षक पाकिस्तान का दोस्त और शुभचिंतक बना हुआ है, जो आतंक के खिलाफ उसके दोहरे मानदंड का परिचायक है। कुछ ऐसा ही रवैया चीन और तमाम अन्य देशों का भी है, जिसके कारण भारत पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद से ग्रसित है। भारत में अस्थिरता बढ़ाने और देश में अशांति फैलाने के उद्देश्य से अनेक भीषण आतंकी हमले किए गए, जिनमें हमने अपने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को भी खो दिया। भारत में 2001 में संसद पर हमला, 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर हमला, 2006 में मुंबई लोकल ट्रेन पर हमला, 2008 में मुंबई पर हमला, 2019 में पुलवामा और 2025 में पहलगाम हमला प्रमुख आतंकी घटनाएं हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान गई और अनेक सुरक्षाकर्मियों ने अपना बलिदान दिया। पहलगाम हमले के जवाब में भारत की सेना ने अदम्य साहस और पुरुषार्थ का परिचय देते हुए पाकिस्तान में घुसकर बहावलपुर और मुरीदके जैसी जगहों पर मौजूद बड़े आतंकी कैंप्स को ध्वस्त किया और सैकड़ों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। प्रधानमंत्री मोदी अनेक वैश्विक मंचों से आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट मत प्रकट करते रहते हैं और जीरो टालरेंस की नीति की वकालत करते हैं। हाल ही में किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद पर दोहरे रवैये के खिलाफ आवाज उठाई और बिश्केक डिक्लेरेशन के नाम से दिए गए साझा बयान में आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई और इसके खात्मे के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आज सबसे आवश्यक यह है कि आतंकवाद को संयुक्त राष्ट्र की ओर से परिभाषित किया जाए और आतंक के पोषक देशों को दंडित किया जाए, क्योंकि आतंक के खिलाफ कोरी बातें ही उसे ताकत प्रदान कर रही हैं।
आतंकवाद आज भी विश्व का सबसे बड़ा नासूर, संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा और वैश्विक एकजुटता की सख्त जरूरत
आतंकवाद आज भी समकालीन विश्व की सबसे जटिल और गंभीर समस्याओं में से एक बना हुआ है, जिसने समूचे विश्व को अपने प्रकोप से प्रभावित किया हुआ है। आतंकवाद किसी व्यक्ति विशेष या संगठन द्वारा अपने उद्देश्यों की
NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

