|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

आतंकवाद पर साफ रुख के बिना रिश्तों में मजबूती नहीं: जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर एक बार फिर स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक भारत की सुरक्षा चिंताओं, विशेष रूप से सीमा पार आत

NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
आतंकवाद पर साफ रुख के बिना रिश्तों में मजबूती नहीं: जयशंकर
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर एक बार फिर स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक भारत की सुरक्षा चिंताओं, विशेष रूप से सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पश्चिमी देशों और सहयोगियों का रुख पूरी तरह स्पष्ट नहीं होगा, तब तक द्विपक्षीय रिश्तों पर इसका असर पड़ना स्वाभाविक है। जयशंकर न्यूयॉर्क स्थित एशिया सोसाइटी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां पूर्व अमेरिकी राजनयिक और एशिया सोसाइटी के फेलो डेनियल रसेल ने उनसे भारत-अमेरिका संबंधों तथा पिछले कुछ महीनों में व्यापार और शुल्क से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछा। इस पर जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि अगर कोई देश भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी करना चाहता है, तो उसे भारत की बुनियादी संवेदनशीलता को समझना होगा। उन्होंने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा कि भारत के लिए सबसे अहम मुद्दा आतंकवाद है, क्योंकि भारत दुनिया के उन गिने-चुने देशों में से है जिन्हें दशकों से एक पड़ोसी देश के प्रायोजित आतंकवाद का सामना करना पड़ा है। भारतीय विदेश मंत्री ने आगे कहा कि अगर भारत के इस सबसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर उसके साझीदार देशों में पर्याप्त समझ, सराहना या संवेदना नहीं होगी, तो यह स्वाभाविक रूप से आपसी संबंधों पर असर डालेगा। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से अमेरिका और पाकिस्तान काफी करीब आए हैं और पिछले कुछ समय में अमेरिका के रुख तथा उसकी पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बढ़ाई गई मुलाकातों पर भारत ने अपनी पैनी नजर बनाए रखी है। जयशंकर ने इस दौरान यह भी बताया कि भारत और अमेरिका के बीच के रिश्ते बेहद अहम हैं और वे उम्मीद करते हैं कि यह साझेदारी एक अच्छी दिशा में आगे बढ़ेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हमें जमीनी सच्चाइयों और उन मुद्दों से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए जिनका हम सामना कर रहे हैं, और जब तक इन मुद्दों पर आपसी तालमेल तथा समझ बेहतर नहीं होगी, तब तक रिश्तों में वह मजबूती नहीं आ सकेगी जिसकी उम्मीद की जाती है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!