|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिंडाल्को ने चीन में बेचीं दो कंपनियां, 2,497 करोड़ रुपये में हुई डील

भारत के दिग्गज अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला की आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हिंडाल्को की सब्सिडियरी नोवेलिस ने चीन में अपनी दो कंपनियों को बे

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिंडाल्को ने चीन में बेचीं दो कंपनियां, 2,497 करोड़ रुपये में हुई डील
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत के दिग्गज अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला की आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हिंडाल्को की सब्सिडियरी नोवेलिस ने चीन में अपनी दो कंपनियों को बेचने का फैसला किया है और यह डील 14 नवंबर को हुई है। डील की कुल कीमत करीब 265 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,497.50 करोड़ रुपये है, हालांकि अगर सौदे से जुड़ी कुछ शर्तें पूरी होने पर 10 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त भुगतान भी मिल सकता है। हिंडाल्को का कहना है कि इस कदम का मकसद अपने वैश्विक कारोबार को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना और भविष्य की रणनीति के मुताबिक कारोबार पर ध्यान केंद्रित करना है। इस डील के तहत नोवेलिस अपनी दो पूर्ण स्वामित्व वाली चीनी सब्सिडियरी कंपनियों को बेचेगी, जिनमें एक नोवेलिस (चाइना) एल्युमिनियम प्रोडक्ट्स कंपनी लिमिटेड और दूसरी नोवेलिस (शंघाई) एल्युमिनियम ट्रेडिंग है। इन दोनों कंपनियों को खरीदने वाली कंपनी शेनझेन होंगझी इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनियां हैं, और यह सौदा 14 नवंबर को अंतिम समझौते के जरिए किया गया है। कंपनी के मुताबिक जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद अगले 12 महीनों के भीतर यह डील पूरी होने की उम्मीद है। हिंडाल्को ने स्पष्ट किया है कि खरीदार का संबंध कंपनी के प्रमोटर ग्रुप या उसकी ग्रुप कंपनियों से नहीं है, इसलिए इस सौदे को संबंधित पक्षों के बीच होने वाला लेनदेन नहीं माना जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि वित्त वर्ष 2026 में इन दोनों चीनी कंपनियों ने करीब 376 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3,319 करोड़ रुपये की नेट सेल्स दर्ज की थी, जो हिंडाल्को की कुल नेट सेल्स का लगभग एक फीसदी था। वहीं वित्त वर्ष 2026 के अंत तक इन कंपनियों की नेटवर्थ करीब 259 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,420 करोड़ रुपये थी, जो हिंडाल्को की कुल नेटवर्थ का करीब दो फीसदी हिस्सा थी। इस तरह यह सौदा आदित्य बिड़ला ग्रुप की वैश्विक कारोबार को नया आकार देने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!