|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

आरएमएस सीईटी 2026: कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा देशभर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 एवं कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए आयोजित की

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
आरएमएस सीईटी 2026: कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
📷 NRI Post Hindi Desk

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा देशभर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 एवं कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। जो माता-पिता अपने बच्चों को मिलिट्री स्कूलों में शिक्षा दिलवाना चाहते हैं, वे निर्धारित अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं और कोई भी अभिभावक घर बैठे ही अपने बच्चे का फॉर्म भर सकता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं और उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले बच्चे का कक्षा 5वीं उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 31 मार्च 2027 को ध्यान में रखते हुए 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए छात्र का कक्षा 8वीं पास या इसमें अध्ययनरत होना आवश्यक है और 31 मार्च 2027 को ध्यान में रखते हुए उसकी उम्र 10 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ब्रोशर डाउनलोड करके पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कर्मियों के आश्रितों के लिए यह शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। यदि कोई उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ आवेदन करता है तो उसे 500 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ही अपना आवेदन पूरा कर लें। आवेदन से जुड़े स्टेप्स और लिंक एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2026 के इच्छुक उम्मीदवार भी समय पर आवेदन कर सकते हैं, जिसमें 8वीं कक्षा में दाखिला दिया जाता है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!