पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरक्षण को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि आरक्षण किसी भी सूरत में किसी के कहने से खत्म नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह किसी की खैरात नहीं, बल्कि संविधान से मिला अधिकार है। जंतर-मंतर पर आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि यह संविधान का प्रावधान है और इसे सामाजिक न्याय की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण का मूल उद्देश्य उन वर्गों को आगे लाना है, जिनके साथ लंबे समय तक भेदभाव हुआ। उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान में इन वर्गों को चिन्हित किया गया है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में भेदभाव की घटनाएं देखने को मिलती हैं, इसलिए आरक्षण और सामाजिक न्याय पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है। उन्होंने हल्दवानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई घटना का भी इसी संदर्भ में जिक्र किया। चिराग ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की वकालत करते हुए कहा कि किसी समस्या का समाधान बैठकर बात करने से संभव है। लोकतंत्र में संवाद आवश्यक है, इसलिए प्रदर्शनकारियों को आरक्षण की जरूरत और उसके पीछे के उद्देश्य के बारे में समझाया जाना चाहिए। इसके अलावा, बिहार की आर्थिक स्थिति पर तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को विधानसभा सत्र के दौरान आंकड़ों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी केवल आरोप लगाना नहीं, बल्कि विकास में सहयोग करना भी है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि बिहार की सरकार राजस्व बढ़ाने के साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर काम कर रही है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य के मिलकर काम करने से बिहार के विकास को गति मिलेगी और आने वाले समय में इसका असर आर्थिक मजबूती के रूप में दिखेगा।
आरक्षण पर चिराग पासवान का बड़ा बयान: ‘यह खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार’, बोले- किसी के कहने से नहीं होगा खात्मा
पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरक्षण को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि आरक्षण किसी भी सूरत में किसी के कहने से खत्म नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह
NRI Post Hindi Desk · 94 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




