उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक लंबा पोस्ट कर आरक्षण के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने आरक्षण के भीतर क्रीमी लेयर लागू किए जाने के किसी भी प्रस्ताव को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के मूल उद्देश्यों के विपरीत बताया। मायावती ने इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह सोच संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है और जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देती है। बसपा सुप्रीमो ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है, क्योंकि इन समुदायों ने सदियों से जाति के आधार पर भेदभाव और शोषण झेला है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में इन वर्गों के साथ अन्याय पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए ऐसे समय में क्रीमी लेयर की चर्चा करना गलत है। मायावती ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर किसी भी वर्ग की अनदेखी नहीं होनी चाहिए और सभी को ईमानदारी तथा निष्ठा के साथ काम करने की जरूरत है। गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में कहा था कि आरक्षण पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और आरक्षण सामाजिक कारणों से है। उन्होंने यह भी कहा था कि जब तक सामाजिक भेदभाव रहेगा, तब तक आरक्षण जारी रहेगा, लेकिन जिन लोगों को आरक्षण का लाभ मिला है, उन्हें आगे आकर उदारता दिखानी चाहिए और अपनी इच्छा से इसका लाभ छोड़ने पर विचार करना चाहिए। मायावती ने इस बयान को चुनौती देते हुए कहा कि यह संविधान के उद्देश्यों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को अदालत में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रीमी लेयर के मुद्दे पर मजबूत दलील पेश करनी चाहिए, क्योंकि कई बार कमजोर कानूनी पैरवी के कारण सामाजिक बदलाव से जुड़े मामलों में सही फैसला नहीं आ पाता। आरक्षण पर राजनीति बंद करने की अपील करते हुए मायावती ने कहा कि समाज में समानता स्थापित करने पर जोर दिया जाना चाहिए।
आरक्षण पर संघ प्रमुख के बयान पर मायावती का पलटवार, क्रीमी लेयर को बताया संविधान विरोधी
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ल
NRI Post Hindi Desk · 107 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




