|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्म

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा पार्टी ने देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं और कांग्रेस विधायक दल की नेता भी रह चुकी हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं और रामपुर खास सीट से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। उन्हें यह राजनीतिक विरासत अपने पिता प्रमोद तिवारी से मिली है, जो इस सीट से नौ बार विधायक रहे और बाद में राज्यसभा सदस्य बने। इमरान मसूद सहारनपुर से लोकसभा सांसद हैं और पहले भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आराधना मिश्रा की नियुक्ति के साथ अजय राय का उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है, और अब प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी नई टीम के हाथों में होगी। नए संगठनात्मक बदलाव को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की कोशिश की है, जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी के बड़े झंडाबरदार इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर मुस्लिम वोट बैंक को लामबंद करने की कोशिश की गई है। पार्टी ने दलित बिरादरी के वोट बैंक पर निशाना साधते हुए पासी समाज से ताल्लुक रखने वाले आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है, और भाजपा के निषाद वोट बैंक में सेंधमारी के लिए देवेंद्र निषाद को अपना चेहरा बनाया है। इसके साथ ही दलित वोट बैंक और अंबेडकरवाद वाले वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने पहले ही राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया है। आराधना मिश्रा दो दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति की गहरी समझ रखने वाली कांग्रेस नेताओं में गिना जाता है। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की करीबी नेताओं में मानी जाती हैं, और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चलाए गए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस तरह पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!