कानपुर में एक धार्मिक और सेवा मेले की तैयारी बैठक में शामिल होने पहुंचे आरएसएस विचारक एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व निदेशक एस. गुरुमूर्ति ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में अमेरिकी डॉलर की वैल्यू रसातल में चली जाएगी और भारतीय रुपये को पूरी दुनिया में स्वीकार्यता मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी अर्थव्यवस्था को ढहने से बचाने के लिए जो प्रयास कर रहा है, उसे अन्यायपूर्ण माना जा रहा है और इसके बावजूद उसकी अर्थव्यवस्था नहीं बचने वाली है। पूर्व निदेशक ने बताया कि पिछले तीन दशकों से वैश्विक मुद्रा बाजार में डॉलर का वर्चस्व रहा है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार में उस पर निर्भरता कम करने के कदम उठाए जा रहे हैं। भारत ने रूस के साथ रुपया-रूबल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ स्थानीय मुद्राओं में सीधा व्यापार शुरू किया है। डॉलर के प्रति घटते विश्वास के कारण आगामी पांच साल में 'डी-डॉलरलाइजेशन' की प्रक्रिया और तेज होगी, जिससे रुपये को वैश्विक मंच पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई विकसित देश टैरिफ बढ़ोतरी, जहाजों व कंटेनरों की कमी और आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं से जूझ रहे हैं। इसके विपरीत, भारत मजबूत द्विपक्षीय संबंधों, स्वरोजगार की संरचना और युवा उद्यमिता के बल पर वैश्विक मंदी का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि देश में युवाओं का स्वरोजगार शुरू करने का रुझान पिछले दस साल में तीन प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पारंपरिक कृषि मजदूरों का अनुपात 40 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत रह गया है। लगभग 70 प्रतिशत कार्यबल स्वरोजगार से जुड़ा है। बेरोजगारी की मुख्य समस्या स्नातकों में है, जहां यह दर छह से आठ प्रतिशत है, जबकि प्राथमिक और माध्यमिक स्तर तक पढ़े लोगों में यह दर एक प्रतिशत से भी कम है। इसका कारण रोजगारपरक कौशल का अभाव है।
आरबीआई के पूर्व निदेशक का दावा: पांच साल में चरमराएगा डॉलर, रुपया बनेगा विश्व की प्रमुख मुद्रा
कानपुर में एक धार्मिक और सेवा मेले की तैयारी बैठक में शामिल होने पहुंचे आरएसएस विचारक एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व निदेशक एस. गुरुमूर्ति ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों म
NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




