आरा जिले के शाहपुर में एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शाहपुर-बनाही भाया जगदीशपुर तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। तकनीकी कारणों से लंबे समय से रुके इस निर्माण कार्य को प्राक्कलन के पुनरीक्षण के बाद हरी झंडी मिल गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को जर्जर सड़क से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। करीब 10 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क एफडीआर तकनीक से तैयार की जाएगी। यह सड़क तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है, जो पिछले करीब चार वर्षों से विभिन्न कारणों से निर्माण की प्रतीक्षा कर रही थी। निर्माण कार्य बाधित रहने के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की बदहाल स्थिति से वाहन चालकों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजाना भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण से संबंधित तकनीकी अड़चनें दूर हो गई हैं और प्राक्कलन के पुनरीक्षण के बाद निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। वहीं वर्तमान विधायक राकेश रंजन द्वारा भी कई बार सड़क निर्माण के लिए विभाग के मंत्री व अधिकारियों से बातचीत की गई थी। उन्होंने बताया कि संवेदक को नवंबर माह में सड़क का निर्माण पूरा कर इसे समर्पित करने का लक्ष्य दिया गया है। इस सड़क का निर्माण पूरा होने से शाहपुर, बनाही स्टेशन और जगदीशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। साथ ही, तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग के बेहतर होने से क्षेत्रीय संपर्क और यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से जर्जर सड़क की मरम्मत का इंतजार कर रहे ग्रामीणों और वाहन चालकों के लिए यह फैसला एक बड़ी सौगात साबित होगा।
आरा में 10.36 करोड़ से बनेगी शाहपुर-बनाही सड़क, तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाले मार्ग का चार साल से था इंतजार
आरा जिले के शाहपुर में एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शाहपुर-बनाही भाया जगदीशपुर तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। तकनीकी कारणों से लंबे समय से रुके इस निर्माण कार्
NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




