शादी-ब्याह के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ सोहर, बन्ना बन्नी आदि गाए जाते हैं, जिनमें नवविवाहित जोड़े के लिए मंगल कामना की जाती है ताकि वो आगे की जिंदगी हंसी-खुशी बिताए। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड नहीं बल्कि कश्मीरी लोक संगीत की एक ऐसी अनमोल धरोहर के बारे में बताएंगे, जो बेटी की शादी के समय गाया जाता है। ये एक बेहद भावुक गीत पिता और बेटी के बीच के अटूट रिश्ते और विदाई के पलों को दर्शाता है। हम बात कर रहे हैं साल 2018 में आई फिल्म राजी की, जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म का गाना दिलबरो काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। गाने को हर्षदीप कौर, विभा सराफ और शंकर महादेवन ने आवाज दी थी, जबकि शंकर अहसान लॉय ने इसके बोल लिखे थे। गाने की शुरुआत में कश्मीरी भाषा में एक बहुत ही खूबसूरत लाइन है, जिसका अर्थ है कि मैं आपकी लाडली बेटी हूं, अब मुझे विदा करो मेरे प्यारे भाईजान। यही पंक्ति दिलबरो गाने की जान है। राजी के इस गाने में दिखाया गया है कि शादी के समय एक बाप और बेटी के मन में क्या चल रहा होता है। इसमें गाने में आलिया भट्ट की रियल लाइफ मां सोनी राजदान भी दिखाई देती हैं। गाने में आलिया भट्ट और रजित कपूर के बीच की इमोशनल केमिस्ट्री आपका दिल चुरा ले जाएगी। इसकी लाइन बाबा मैं तेरी मलिका, टुकड़ा हूं तेरे दिल का अंदर तक आपको इमोशनल कर देगी, जो दिखाती है कि एक बाप के लिए भी ये पल कितना मुश्किल होता है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सच्ची घटना है, जो हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर बनी है। इस तरह यह गाना न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कश्मीरी संस्कृति और लोक परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है, जो आज भी बेटियों की विदाई के समय गाया जाता है और हर दिल को छू जाता है।
आलिया भट्ट का 'दिलबरो' गाना कश्मीरी संस्कृति की अनमोल धरोहर, बेटियों की विदाई के समय गाया जाता है ये भावुक गीत
शादी-ब्याह के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ सोहर, बन्ना बन्नी आदि गाए जाते हैं, जिनमें नवविवाहित जोड़े के लिए मंगल कामना की जाती है ताकि
NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

