बदायूं जिले में बीते दिनों हुई चक्रवातीय वर्षा से फसल नुकसान के सर्वे में लेखपालों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तहसीलों से कराए गए इस सर्वे में लेखपाल खेतों पर गए ही नहीं, बल्कि घर बैठे ही फसलों की अदला-बदली कर दी। नतीजा यह हुआ कि कागजों पर धान के खेत में बाजरा लहलहा रहा है और आलू के खेत में सरसों दर्ज हो गई। किसानों का आरोप है कि पूरे जिले में यही हाल है और सर्वे टीम खेत पर आई ही नहीं, बल्कि कंप्यूटर पर बैठकर मनमर्जी से आंकड़े भर दिए गए। जब किसान अपनी खसरा-खतौनी निकलवाने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि खेत में खड़ी धान की फसल कागजों में बाजरा बन चुकी थी। इस फर्जीवाड़े की सीधी मार किसानों पर पड़ी है और गलत रिपोर्ट के चलते वे सरकारी खरीद, मुआवजा और अनुदान तीनों से वंचित हो गए हैं। फसल खराब होने पर बीमा कंपनियां भी यही गलत खसरा दिखाकर दावा खारिज कर रही हैं। किसान संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनके 22 बीघा खेत में आलू की फसल थी, जिस पर कम से कम 50 रुपये अनुदान मिलता है, लेकिन खसरा निकलवाने पर उसमें सरसों दर्ज मिली, जिससे उन्हें अनुदान नहीं मिला। किसान शिशुपाल सिंह ने कहा कि उनके खेत में आलू की फसल थी, लेकिन सरसों लिख दी गई, जबकि उन्होंने सरसों की फसल की ही नहीं थी। किसान मुनीश कुमार सिंह और विकास कुमार सिंह ने बताया कि उनके खेतों में गन्ना की फसल थी, लेकिन लेखपाल ने बाजरा लिख दिया, जबकि उन्होंने कई साल से बाजरा की फसल ही नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील में शिकायत करने पर लेखपाल कहते हैं कि जैसा बताया गया वैसा भर दिया गया है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने कहा कि यह देखना होगा कि लेखपालों ने सर्वे किस तरह से किया है, अगर सेटेलाइट के माध्यम से किया है तो गलती करना आसान नहीं होगा और तत्काल पता चल जाएगा कि किसान के खेत में कब कौन सी फसल थी। उन्होंने कहा कि किसानों को नुकसान या मुआवजा देने से इन्कार नहीं किया जा रहा है और वे अपनी शिकायत गाटा संख्या के साथ लेकर आएं, जिससे जांच कराई जा सके। इस गड़बड़ी से जिले में फसलों के उत्पादन के आंकड़ों में भारी अंतर आने की आशंका है, जिसका असर सरकारी खरीद और समर्थन मूल्य पर भी पड़ेगा। किसानों ने जिलाधिकारी से पूरे सर्वे को निरस्त कर दोबारा भौतिक सत्यापन कराने और लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई की मांग की है। नियम के अनुसार प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की सूचना किसान को राजस्व विभाग के अधिकारियों, लेखपाल या कानूनगो के साथ कृषि विभाग को देनी होती है, जिसके बाद राजस्व और कृषि अधिकारी मौके पर जाकर या डिजिटल सर्वे के माध्यम से नुकसान का आंकलन करते हैं और जांच पूरी होने के बाद धनराशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाती है।
आलू के खेत में सरसों, धान में बाजरा! लेखपालों की लापरवाही से किसानों के अनुदान और बीमा दावे खारिज
बदायूं जिले में बीते दिनों हुई चक्रवातीय वर्षा से फसल नुकसान के सर्वे में लेखपालों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तहसीलों से कराए गए इस सर्वे में लेखपाल खेतों पर गए ही नहीं, बल्कि घर बैठे ही फसलों की अ
NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




