एयर होस्टेस की नौकरी को अक्सर लोग बेहद ग्लैमरस और आकर्षक मानते हैं, लेकिन 25 हजार फीट की ऊंचाई पर काम करने वाले केबिन क्रू की असली जिंदगी काफी अलग होती है। हाल ही में एक केबिन क्रू मेंबर ने सोशल मीडिया पर अपने लंच ब्रेक का वीडियो साझा कर यह बता दिया कि उन्हें अपनी ड्यूटी के बीच खाना खाने का समय कितनी मुश्किल से मिलता है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि जहां आम ऑफिस में लोग लंच टाइम होते ही अपने टिफिन उठाकर आराम से खाना खा लेते हैं, वहीं फ्लाइट में यात्रियों की लगातार सेवा करने वाले केबिन क्रू के लिए यह संभव नहीं होता। उन्हें अपनी पूरी शिफ्ट के दौरान कई जिम्मेदारियां निभानी होती हैं, जिसमें सेफ्टी चेक, अनाउंसमेंट और यात्रियों की मदद शामिल है। इसी बीच उन्हें अपने खाने के लिए समय निकालना पड़ता है, जो काफी चुनौतीपूर्ण होता है। वीडियो में केबिन क्रू मेंबर ने बताया कि फ्लाइट के दौरान उन्हें भी खाना मिलता है, लेकिन यह पूरी तरह से फ्लाइट के टाइम और शेड्यूल पर निर्भर करता है। उनके लिए आया खाना एक सफेद बॉक्स में पैक होता है, जिसके अंदर अलग-अलग व्यंजन सिल्वर कलर के फॉयल कंटेनर में रखे होते हैं और हर कंटेनर पर खाने का नाम भी लिखा होता है। उन्होंने नॉन-वेज मील चुना, जिसमें चावल, सब्जियां, चिकन और दाल शामिल थे और साथ में मिठाई, बन और मस्करपोन भी दिया गया था। खाना खाते समय कम जगह के कारण कुछ खाना गिर गया, जिसे उन्होंने तुरंत साफ कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि एयरक्राफ्ट उनके लिए दूसरे घर जैसा है, इसलिए उसे साफ रखना उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है। सबसे खास बात यह है कि केबिन क्रू की पूरी टीम एक साथ लंच नहीं करती, बल्कि वे बारी-बारी से ब्रेक लेते हैं ताकि यात्रियों की सेवा बाधित न हो। जब एक सदस्य खाना खा रहा होता है, तब दूसरा यात्रियों की देखभाल करता रहता है। वीडियो पर एक यूजर ने पूछा कि क्या फ्लाइट में खाना ओवन में गर्म किया जाता है, जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि उस विशेष विमान में ओवन की सुविधा नहीं थी। लंच खत्म करने के बाद उन्होंने जल्दी से लिपस्टिक टच-अप किया और फिर अपनी ड्यूटी पर लौट गईं।
आसमान में केबिन क्रू का लंच ब्रेक कैसा होता है? वायरल वीडियो ने दिखाई सच्चाई, जानें क्या है पूरा मामला
एयर होस्टेस की नौकरी को अक्सर लोग बेहद ग्लैमरस और आकर्षक मानते हैं, लेकिन 25 हजार फीट की ऊंचाई पर काम करने वाले केबिन क्रू की असली जिंदगी काफी अलग होती है। हाल ही में एक केबिन क्रू मेंबर ने सोशल मीडिय
NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
