|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

इंटरनेट यूजर्स पर मंडराया हैकिंग का खतरा, 24 घंटे में हुए करोड़ों साइबर अटैक्स

इंटरनेट की दुनिया में पिछले 24 घंटों में जबरदस्त हलचल रही है, जहां वेबसाइट चलाने वाले सॉफ्टवेयर से लेकर डिजिटल सर्टिफिकेट और क्लाउड प्लेटफॉर्म तक कई जगहों पर सुरक्षा से जुड़ी गंभीर घटनाएं सामने आई हैं

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
इंटरनेट यूजर्स पर मंडराया हैकिंग का खतरा, 24 घंटे में हुए करोड़ों साइबर अटैक्स
📷 NRI Post Hindi Desk

इंटरनेट की दुनिया में पिछले 24 घंटों में जबरदस्त हलचल रही है, जहां वेबसाइट चलाने वाले सॉफ्टवेयर से लेकर डिजिटल सर्टिफिकेट और क्लाउड प्लेटफॉर्म तक कई जगहों पर सुरक्षा से जुड़ी गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी खबर पीएचपी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में मिली दो गंभीर सुरक्षा खामियों की है, जिसका इस्तेमाल वेबसाइट और वेब ऐप बनाने में बड़े पैमाने पर होता है। भारत की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी सर्ट-इन ने 21 अक्टूबर को इन खामियों को लेकर अलर्ट जारी किया, जिन्हें सीवीई-2026-109618 और सीवीई-2026-109619 नाम दिए गए हैं। इनका फायदा उठाकर अटैकर्स कुछ कमजोर सर्वर पर बिना लॉगिन किए अपना कोड चला सकते थे, जिससे सर्वर पर कंट्रोल पाने और उस पर मौजूद सर्विसेज को प्रभावित करने का खतरा पैदा हो सकता था। पीएचपी की टीम ने इन खामियों को ठीक करने के लिए नए सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं, जिसमें पीएचपी 8.5 के लिए 8.5.12, पीएचपी 8.4 के लिए 8.4.27, पीएचपी 8.3 के लिए 8.3.36 और पीएचपी 8.2 के लिए 8.2.35 अपडेट शामिल हैं, और प्रभावित वेबसाइटों व सर्वरों को जल्द से जल्द अपडेट करने की सलाह दी गई है। खतरा सामने आने के बाद अटैकर्स की कोशिशें भी तेजी से बढ़ीं, और 22 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार क्लाउडफ्लेयर ने खामियों की जानकारी पब्लिक होने के बाद हमले की कोशिशों में भारी उछाल देखा। क्लाउडफ्लेयर के सीईओ ने खुद माना है कि सिर्फ 10 घंटों के अंदर दुनिया की कई वेबसाइट्स पर करोड़ों साइबर अटैक्स हुए हैं, जहां पहले ऐसी कोशिशें हजारों में थीं, वहीं खुलासे के बाद इनकी संख्या लाखों तक पहुंच गई। इस घटनाक्रम में एआई का पहलू भी खास है, क्योंकि ओपनएआई के मुताबिक उसकी सुरक्षा पहल के तहत जीपीटी-5.6 सोल की मदद से एक गंभीर खामी खोजी गई, और साइबर सुरक्षा कंपनी विज ने भी इन दोनों खामियों का पता लगाकर रिपोर्ट किया। इसी दौरान भारतीय कंपनी ई-मुद्रा से जुड़े डिजिटल सर्टिफिकेट का मामला भी सामने आया, जिसमें सर्ट-इन के मुताबिक कंपनी के आठ इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट से जुड़े प्राइवेट क्रिप्टोग्राफिक की कमजोर तरीके से बनाए गए थे। इन घटनाओं ने एक बार फिर दिखाया है कि इंटरनेट की सिक्योरिटी सिर्फ किसी एक कंपनी या वेबसाइट पर निर्भर नहीं करती, बल्कि ब्राउजर, सर्वर, सॉफ्टवेयर अपडेट और डिजिटल सर्टिफिकेट जैसे कई हिस्से मिलकर इंटरनेट पर भरोसा बनाए रखते हैं, और इनमें से किसी एक हिस्से में चूक होने पर उसका असर दूसरी कंपनियों और सेवाओं तक पहुंच सकता है। अच्छी बात ये है कि अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बाद में ये खबरें आ सकती हैं क्योंकि अभी इनका असेस्मेंट होना बाकी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!