|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

इंडियन आइडल में जूनियर सिंगर ने लेजेंड्स की गायिकी पर उठाए सवाल, अभिजीत सावंत भड़के

इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न्स शो को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। इस शो में पुराने सीजन्स से पॉपुलर और धुरंधर सिंगर्स को लिया गया है, जिनमें ऋषि सिंह, अभिजीत सावंत, अमित सना, मोहम्मद दानिश और सलमान अली

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न्स शो को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। इस शो में पुराने सीजन्स से पॉपुलर और धुरंधर सिंगर्स को लिया गया है, जिनमें ऋषि सिंह, अभिजीत सावंत, अमित सना, मोहम्मद दानिश और सलमान अली जैसे सिंगर्स शामिल हैं। शो को एक बड़ा ट्विस्ट दिया गया है, जिसमें सभी सिंगर्स एक-दूसरे की जोड़ी को परफॉर्मेंस के बाद मार्क्स देते हैं। इसी मार्किंग सिस्टम की वजह से शो में तकरार होने की पक्की गारंटी थी, जो कि हो भी रही है। प्रीमियर एपिसोड में ही शो में हंगामा हो रहा है, क्योंकि मार्किंग सिस्टम में जूनियर सीनियर को नंबर दे रहा है, जिससे सिंगर्स के बीच ईगो क्लैश भी जमकर देखने को मिल रहा है। पहले ही एपिसोड में ऋषि सिंह और अभिजीत सावंत के बीच भिड़ंत हो गई थी। अब इंटरनेट पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अयोध्या के ऋषि सिंह ने लेजेंड्स के टैलेंट और उनकी गायिकी को कटघरे में ला दिया है। ऋषि ने मोहम्मद दानिश और सलमान अली की सिंगिंग स्टाइल पर तंज कसा और कहा कि सालों पहले उन्होंने सलमान अली को जैसे गाते हुए देखा था, आज भी वो वैसे ही गाते हैं, यानी उन्होंने अपनी स्किल को अपग्रेड नहीं किया है। ऋषि का ये सवाल ज्यादातर सिंगर्स के कानों में चुभा है। वीडियो में सलमान अली और मोहम्मद दानिश की सिंगिंग को नंबर देते वक्त ऋषि ने बेबाकी से अपनी बात रखी और कहा कि 22 साल की जर्नी है, 22 साल पहले जब उन्होंने उन्हें सुना था, वो आज भी ऐसे ही गाते हैं, उनमें कुछ चेंज नहीं हुआ है, और उनके लिए अपग्रेड क्या होता है, वो मायने रखता है। ऋषि की इस बात पर अभिजीत सावंत भड़क उठे और उन्होंने कहा कि 22 साल इंडस्ट्री में बिता लो, फिर अपग्रेडेशन पर बात करना। अभिजीत का जवाब सुनकर ऋषि चिढ़ जाते हैं और वो कैमरे की तरफ पीठ घुमाकर हाथ जोड़ लेते हैं। इंटरनेट पर ये वीडियो तूफान की तरह वायरल हो रहा है और यूजर्स ने ऋषि को ट्रोल किया है। उन्हें लगता है कि जिस तरह से वो लेजेंड्स पर सवाल उठा रहे हैं, उनके अंदर काफी घमंड आ गया है और वो ईगो प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अच्छा होता अगर यहां पर बस म्यूजिक ही दिखाया जाता, लेकिन इस बार इंडियन आइडल में बस बवाल हो रहा है और ये इंडियन आइडल नहीं बिग बॉस लग रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने ऋषि को भी सपोर्ट किया है और अभिजीत को ट्रोल किया है, और यूजर का कहना है कि आपको क्यों 22 साल बाद भी खुद को प्रमोट करना पड़ रहा है। इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न्स की ये तो बस झलक है, आगे-आगे शो में और भी बड़ा तमाशा होने को है, क्योंकि सिंगर्स का फोकस गाने पर कम और एक-दूसरे को जज करने पर ज्यादा है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!