दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि उपभोक्ता का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने के मामले में मेटा प्लेटफॉर्म इंडिया के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दाखिल नहीं की जा सकती। न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने यह टिप्पणी करते हुए याचिकाकर्ता सार्थक भगत की याचिका खारिज कर दी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मेटा ने बिना पूर्व सूचना या जवाब का मौका दिए उनका अकाउंट बंद कर दिया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि इंटरनेट मीडिया पर बातचीत और संवाद के लिए मंच देना कोई सार्वजनिक कार्य या कर्तव्य नहीं है। पीठ ने कहा कि किसी निजी संस्था के खिलाफ रिट याचिका के लिए यह दिखाना जरूरी होता है कि वह सार्वजनिक कार्य या राज्य से जुड़ा दायित्व निभा रही है, जो इस मामले में मौजूद नहीं है। हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ता को राहत देते हुए कहा कि वह मेटा के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करके नुकसान के लिए मुआवजा मांग सकते हैं। इसके अलावा, शिकायत अपीलीय समिति के समक्ष अपील लंबित होने की शिकायत पर ध्यान देते हुए पीठ ने समिति को निर्देश दिया कि वह भगत की अपील पर जल्द से जल्द फैसला ले। यह फैसला सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ उपभोक्ताओं के लिए कानूनी राह तय करने की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने पर मेटा के खिलाफ रिट याचिका नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि उपभोक्ता का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने के मामले में मेटा प्लेटफॉर्म इंडिया के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दाखिल नहीं की जा सकती। न्य
NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




