|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

इक्वाडोर में पादरी के सिर पर गिरा भारी क्रूस, मौत; प्रवचन का वीडियो वायरल

दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कैथोलिक चर्च में पादरी के सिर पर भारी क्रूस गिरने से उनकी मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब प

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कैथोलिक चर्च में पादरी के सिर पर भारी क्रूस गिरने से उनकी मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब पादरी पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी चर्च में श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रवचन दे रहे थे। चर्च की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पादरी शनिवार को चर्च की वेदी के पास खड़े होकर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे, और इसी दौरान उनके पीछे दीवार पर लगा लकड़ी का भारी क्रूस अचानक अपनी जगह से उखड़ गया और सीधे उनके ऊपर आ गिरा। क्रूस पादरी के सीधे सिर से टकराया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गईं, और सिर में गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान चर्च में पादरी के प्रवचन का लाइव प्रसारण किया जा रहा था, जिससे यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दुखद घटना से पहले पादरी जीवन और मृत्यु पर प्रवचन दे रहे थे, और प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा था कि एक दिन यहां मौजूद हम सभी लोगों की मृत्यु भी हो जाएगी, इसलिए कभी-कभी जिन चीजों में अपना समय बिताते हैं, उनका महत्व उतना नहीं होता है, जितना ईश्वर के साथ बिताए समय में होता है। अपने उपदेश में उन्होंने ईसा मसीह की शिक्षाओं का उल्लेख किया और चर्च में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना समय मोबाइल पर स्कॉल करने में बर्बाद न करें, बल्कि ईश्वर की आराधना में अपना ध्यान लगाएं। ग्वायाकिल के आर्चडायोसिस ने रविवार को पादरी की मौत की पुष्टि की और इंस्टाग्राम पर जारी एक संदेश में बताया कि फादर पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज जो पेरपेतुओ सोकोरो चर्च में पादरी के रूप में सेवा दे रहे थे, अब ईश्वर के घर चले गए हैं। आर्चडायोसिस ने इस संदेश में दिवंगत पादरी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की और कहा कि हे प्रभु, उन्हें शाश्वत विश्राम प्रदान करें और उन पर अपनी अनंत कृपा बनाए रखें, उनकी आत्मा को शांति मिले। इस हादसे के बाद स्थानीय कैथोलिक समुदाय में शोक की लहर है, और लाइव प्रसारण के दौरान हुई इस घटना को देखने वाले दुनिया भर के लोगों ने भी पादरी के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!