|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

इजरायल की सुरक्षा में बड़ी चूक, प्रतिबंध के बावजूद तेल अवीव पहुंचे दर्जनों ओमानी पायलट

फ्लाईदुबई की एक उड़ान में ओमानी सह-पायलट द्वारा विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के प्रयास के बाद इजरायल की सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली अधिकारियों से कड

NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
इजरायल की सुरक्षा में बड़ी चूक, प्रतिबंध के बावजूद तेल अवीव पहुंचे दर्जनों ओमानी पायलट
📷 NRI Post Hindi Desk

फ्लाईदुबई की एक उड़ान में ओमानी सह-पायलट द्वारा विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के प्रयास के बाद इजरायल की सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली अधिकारियों से कड़े सवाल पूछे जा रहे हैं कि ओमान का पायलट आखिर तेल अवीव कैसे आ पहुंचा, जबकि इजरायल की एयरलाइंस में उन देशों के पायलटों पर रोक है जिनके इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं। दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट में भारतीय पायलट स्मित मच्छर मौजूद थे, जबकि सह-पायलट के तौर पर ओमान के हमम अल-हम्मामी थे। ओमान के इस सह-पायलट ने विमान को क्रैश कराने की कोशिश की, लेकिन भारतीय पायलट ने उसकी मंशा को विफल कर दिया और इस तरह 174 यात्रियों की जान बच गई। इस घटना के बाद यह सवाल उठा कि जब ओमान के इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं, तो फिर ओमान का पायलट इजरायल जा रही फ्लाइट में कैसे तैनात था। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में हुए अब्राहम समझौते के बाद बने नियमों के तहत उन देशों के पायलटों पर इजरायल में उड़ान भरने की रोक है जिनके इजरायल के साथ संबंध नहीं हैं, लेकिन एक रिपोर्ट में बताया गया कि हाल के वर्षों में दर्जनों ओमानी पायलट विदेशी एयरलाइंस के लिए काम करते हुए इजरायल आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शिन बेट सुरक्षा सेवा ने फ्लाईदुबई के पायलटों की राष्ट्रीयता या पृष्ठभूमि की अलग से जांच नहीं की, बल्कि उसने एयरलाइन से कहा था कि वे उन देशों के पायलटों का इस्तेमाल न करें जिनके इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं। एयरलाइन उद्योग के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया गया कि शिन बेट के पास यह जानने के सभी साधन मौजूद थे कि दुबई एयरलाइन के सभी पायलट कौन हैं, लेकिन उसने आंखें मूंद लेना ही ठीक समझा। इजरायल में यह उम्मीद की जा रही थी कि एयरलाइन काफी भरोसेमंद होगी, इसी कारण हाल के वर्षों में कोई समीक्षा नहीं की गई। इस घटना के बाद अधिकारियों ने यह जांचना शुरू कर दिया है कि विदेशी एयरलाइंस के फ्लाइट क्रू को इजरायल में प्रवेश की मंजूरी कैसे दी जाती है। जांच के हिस्से के तौर पर परिवहन मंत्रालय और उसके सेंटर फॉर एविएशन सिक्योरिटी ऑपरेशन्स की भी जांच की जाएगी, जिसे हाल के वर्षों में फ्लाइट क्रू के प्रवेश की निगरानी और देखरेख के लिए बनाया गया था। इस बीच फ्लाईदुबई हमले के सह-पायलट की पहचान सामने आने के बाद यह भी सामने आया है कि कट्टरपंथी विचारों के कारण ओमान एयर ने उस पर प्रतिबंध लगा रखा था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही और भी गंभीर नजर आती है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!