|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

इजरायली महिला पर्यटक पर अश्लील टिप्पणी करना पड़ा भारी, अजमेर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

राजस्थान के अजमेर जिले से एक शर्मसाद कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध पर्यटक स्थल किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में एक इजरायली महिला पर्यटक के साथ स्थानीय युवकों ने अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणिया

NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
इजरायली महिला पर्यटक पर अश्लील टिप्पणी करना पड़ा भारी, अजमेर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
📷 NRI Post Hindi Desk

राजस्थान के अजमेर जिले से एक शर्मसाद कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध पर्यटक स्थल किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में एक इजरायली महिला पर्यटक के साथ स्थानीय युवकों ने अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। यह घटना उस समय हुई जब महिला पर्यटक किशनगढ़ के सुरम्य डंपिंग यार्ड में वीडियो बना रही थीं, इसी दौरान पीछे से कुछ युवकों ने उन पर अनर्गल और अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और हर तरफ चर्चा का विषय बन गया। वीडियो सामने आते ही अजमेर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लिया। अजमेर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तुरंत स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की गई। एसपी के निर्देश पर गांधीनगर थाना पुलिस और साइबर टीम के सहयोग से एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और संदिग्धों की पहचान करने में जुट गई। तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांधीनगर व रामनेर रोड इलाके में छापेमारी कर चार स्थानीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद फरहान पुत्र फुरकान (उम्र 25 वर्ष), मोहम्मद आसिम पुत्र अनीस (उम्र 21 वर्ष), फरहान (उम्र 24 वर्ष) और अख्तर अली (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है। मामले की जानकारी देते हुए अजमेर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने आम जनता और विशेष रूप से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान और अजमेर पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा व सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की अमर्यादित हरकत या अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। यह घटना पर्यटन और पधारो म्हारे देश की परंपरा को प्रभावित करने वाली मानी जा रही है, जिस पर राजस्थान पुलिस ने सख्त रुख दिखाया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह संदेश गया है कि पर्यटकों के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!