|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

इजरायल की सियासत में अरब दल कैसे बने 'किंगमेकर'? जानिए पूरी कहानी

इजरायल की राजनीति में इन दिनों एक नया और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है। देश की कुल आबादी का लगभग 21 फीसदी हिस्सा होने के नाते वहां का अरब समुदाय अब केवल एक दर्शक नहीं, बल्कि देश की सत्ता और सरकार ग

NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
इजरायल की सियासत में अरब दल कैसे बने 'किंगमेकर'? जानिए पूरी कहानी
📷 NRI Post Hindi Desk

इजरायल की राजनीति में इन दिनों एक नया और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है। देश की कुल आबादी का लगभग 21 फीसदी हिस्सा होने के नाते वहां का अरब समुदाय अब केवल एक दर्शक नहीं, बल्कि देश की सत्ता और सरकार गठन की गणित तय करने में एक निर्णायक ताकत के रूप में उभर रहा है। अरब पार्टी के चर्चा में आने की सबसे बड़ी वजह इजरायल चुनाव 2026 में उसका प्रदर्शन है। इस चुनाव में जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन उनका दक्षिणपंथी गठबंधन 53 सीटें पाने के साथ बहुमत से दूर रह गया है। वहीं पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजनकोट के नेतृत्व वाली विपक्षी खेमे को भी 48 सीटें ही मिल पाई, जिससे विपक्षी खेमा भी बहुमत के आंकड़े को नहीं छू सका है। ऐसे में इस चुनाव में अरब-नेतृत्व वाली पार्टियों ने रिकॉर्ड 19 सीटें जीतकर किंगमेकर की स्थिति हासिल कर ली है। इजरायल के इतिहास की सबसे बड़ी और अहम बात यह है कि आज तक किसी भी पार्टी ने बहुमत के साथ नेसेट में सरकार बनाने का प्रस्ताव नहीं रखा है, ऐसे में इस बार अरब पार्टियां इजरायल के अगले प्रधानमंत्री के चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती है। इजरायल के आधुनिक इतिहास और वहां के अरब अल्पसंख्यकों की स्थिति को समझने के लिए हमें सात दशक से भी अधिक पीछे जाना होगा। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यहूदियों पर हुए भीषण अत्याचारों के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्वतंत्र यहूदी राष्ट्र की मांग ने जोर पकड़ा। फिर 29 नवंबर 1947 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया, जिसके तहत ब्रिटिश नियंत्रण वाले फलस्तीन क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटने की योजना बनी। इसी विभाजन प्लान के आधार पर 14 मई 1948 को इजरायल राष्ट्र के औपचारिक गठन की घोषणा की गई और इस घोषणा के तुरंत बाद पहला अरब-इजरायल युद्ध छिड़ गया। इस संघर्ष के परिणामस्वरूप जो क्षेत्र इजरायल के नियंत्रण में आए, वहां रहने वाले फलस्तीनी अरब वहीं के नागरिक बन गए। जब 1948 में इजरायल राष्ट्र का गठन हुआ, तो जो अरब नागरिक नव-निर्मित देश की सीमाओं के भीतर रह गए, उन्हें कानूनी रूप से इजरायल की नागरिकता दे दी गई और उन्हें 1949 में हुए देश के पहले संसदीय चुनाव से ही मतदान का अधिकार भी मिल गया था। लेकिन वास्तविकता यह थी कि अरब नागरिक साल 1966 तक कड़े सैन्य प्रशासन के अधीन रहे और इस दौरान उनके दैनिक जीवन पर कई तरह के प्रतिबंध थे, यहां तक कि एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए भी उन्हें अनुमति लेनी पड़ती थी। फिर 1970 और 1980 के दशक के बाद धीरे-धीरे बदलाव आया और अरब नेताओं ने अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पार्टियां बनानी शुरू कीं। इजरायल की संसद यानी नेसेट में कुल 120 सीटें होती हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 61 सीटों की आवश्यकता होती है। चूंकि इजरायल में अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली लागू है, इसलिए वहां हमेशा से मिली-जुली सरकारों का दौर रहा है और कोई भी एक पार्टी आसानी से बहुमत नहीं पा पाती, यही वजह है कि इजरायली राजनीति में अरब राजनीतिक दल अब किंगमेकर की भूमिका में आ चुके हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!