|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

इतिहास रचते हुए जमालपुर वर्कशॉप: देश में पहली बार बना 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला एम-1 हाईस्पीड टैंक वैगन, तेल ढोने की क्षमता भी बढ़ी

एशिया के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जमालपुर रेल इंजन कारखाने ने भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस कारखाने ने देश में पहली बार अत्याधुनिक एम-1 हाईस्पीड बीटीपीएन (बोगी टैंक पेट

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
इतिहास रचते हुए जमालपुर वर्कशॉप: देश में पहली बार बना 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला एम-1 हाईस्पीड टैंक वैगन, तेल ढोने की क्षमता भी बढ़ी
📷 NRI Post Hindi Desk

एशिया के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जमालपुर रेल इंजन कारखाने ने भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस कारखाने ने देश में पहली बार अत्याधुनिक एम-1 हाईस्पीड बीटीपीएन (बोगी टैंक पेट्रोलियम वैगन) टैंक वैगन का निर्माण करके इतिहास रच दिया है। यह वैगन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है, जो अपनी तरह का पहला मॉडल है। इन वैगनों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें एक बार में 70 हजार लीटर तक तेल या अन्य तरल पदार्थों का परिवहन किया जा सकेगा। शुरुआती दौर में 49 हाईस्पीड टैंक वैगन सफलतापूर्वक तैयार कर रेलवे को सौंपे जाने के बाद रेलवे बोर्ड ने कारखाने की तकनीकी दक्षता पर भरोसा जताते हुए 250 अतिरिक्त वैगनों के निर्माण का ऑर्डर दिया था। इस विशाल ऑर्डर में से अब तक 150 वैगनों का निर्माण पूरा कर तीन रैक के रूप में रेलवे को सौंप दिया गया है जबकि शेष 100 वैगनों को अगले दो से तीन महीनों के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पूरे देश का पहला और एकमात्र रेल कारखाना बन गया है जहां इन आधुनिक वैगनों का निर्माण हो रहा है। पुराने बीटीपीएन टैंक वैगनों की अधिकतम गति लगभग 75 किलोमीटर प्रति घंटा हुआ करती थी जबकि नया एम-1 हाईस्पीड वैगन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। इसके अलावा नए एम-1 वैगन की तेल भंडारण क्षमता 70 हजार लीटर है जो पुराने मॉडल की तुलना में करीब 10 हजार लीटर अधिक है। लगभग 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह वैगन आधुनिक वाल्व, उन्नत एयर ब्रेक, उच्च सुरक्षा उपकरणों और आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम से लैस है। उन्नत सस्पेंशन के कारण तेज रफ्तार में भी वैगन में झटके कम लगते हैं और कपलिंग पर दबाव कम पड़ता है जिससे हादसों की आशंका समाप्त हो जाती है। कारखाने के डिप्टी निर्माण सौरभ कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों की समर्पित टीम दिन-रात इन वैगनों के निर्माण में जुटी हुई है। मुख्य कर्मशाला प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि ये वैगन देश भर में पेट्रोल, डीजल, नेफ्था, केरोसिन, वनस्पति तेल और अन्य तरल रासायनिक पदार्थों के सुरक्षित परिवहन में सहायक होंगे। 145 टन की विशाल हाइड्रोलिक क्रेन और रेल जैक के सफल निर्माण के बाद जमालपुर वर्कशॉप की उच्च कार्यकुशलता को देखते हुए यह जटिल जिम्मेदारी दी गई थी। अब जमालपुर कारखाना केवल पारंपरिक मरम्मत केंद्र नहीं बल्कि अत्याधुनिक वैगन निर्माण तकनीक का प्रमुख केंद्र बन चुका है और पूरे देश में इस विशेष वैगन का निर्माण केवल जमालपुर में होना गर्व की बात है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!