|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

इंदौर में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन विज़न समिट 2026, सुगम और स्मार्ट सफर की नई पहल

मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल कर रही है। परिवहन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य म

NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
इंदौर में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन विज़न समिट 2026, सुगम और स्मार्ट सफर की नई पहल
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल कर रही है। परिवहन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 11 और 12 सितंबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विज़न समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी शामिल होंगे। समिट का मुख्य केंद्र मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा होगी और इसका आयोजन मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा ईलेट्स टेक्नोमीडिया के सहयोग से किया जा रहा है। नई सोच, नई राह, नया मध्यप्रदेश विजन के साथ आयोजित इस समिट का उद्देश्य प्रदेश में जन-निजी भागीदारी मॉडल, आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी प्रणालियों और हरित ऊर्जा पर आधारित परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देना है। समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इंडस्ट्री-एक्सपो का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें बस निर्माताओं, सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों एवं अन्य उद्योगों के साथ प्रदेश के विभिन्न शासकीय निगमों द्वारा गतिविधियों और नवाचारों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इस अवसर पर ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा संकलित समिट की स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की संरचना एवं योजना के अंतर्गत भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर आधारित विशेष पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित नए लोगो का अनावरण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा मोबिलिटी स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित हैकाथॉन का शुभारंभ भी किया जाएगा। समिट में देश के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निजी बस ऑपरेटर, पूरे देश के राज्य परिवहन उपक्रमों तथा सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और प्रदेश की सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सरल, सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की रणनीति तैयार करेंगे। समिट में कुल आठ सत्र होंगे, जिनमें यात्री परिवहन को सुगम, सुरक्षित, स्मार्ट और प्रदूषणमुक्त बनाने, मध्यप्रदेश मोबिलिटी विजन-2030 के तहत जन-निजी भागीदारी मॉडल से निवेश, रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने, वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बस संचालन, यात्री सुरक्षा, हरित मोबिलिटी, स्वच्छ ईंधन, एकीकृत टिकटिंग और स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। समिट में ईकेए मोबिलिटी, टाटा मोटर्स, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर प्राइवेट लिमिटेड, स्विच मोबिलिटी, एयरो ईगल ऑटोमोबाइल, यश टेक्नोलॉजीज, रैपिडो, चलो मोबिलिटी, एमनेक्स इन्फोटेक्नोलॉजीज, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एसबीआई और थिंक गैस जैसी प्रमुख कंपनियां सहभागिता करेंगी। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों, थिंक टैंक एवं कंसल्टेंसी एजेंसियों के परिवहन विशेषज्ञ भी अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे, जिनमें डब्ल्यूआरआई इंडिया, बीआईटीएस पिलानी, सीईपीटी अहमदाबाद, केपीएमजी और डीआईएमटीएस प्रमुख हैं। यह समिट प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने और आम यात्रियों को सुगम एवं स्मार्ट सफर का अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!