चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है, लेकिन इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को दो करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के लिए दो हफ्ते की मोहलत दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि राजपाल यादव के लिए यह आखिरी मौका है और उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा, ताकि यह गारंटी रहे कि वे देश में ही रहेंगे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राजपाल फिल्मों में बहुत अच्छी एक्टिंग करते हैं और उम्मीद है कि वे ऐसा कोर्ट में नहीं करेंगे। कोर्ट ने राजपाल यादव के पुराने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि इन पर कौन भरोसा करेगा। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच अक्टूबर की तारीख तय की है। यह पूरा मामला मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े चेक बाउंस मामलों से संबंधित है। दरअसल, राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए पांच करोड़ रुपए कर्ज लिए थे। वे इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक और निर्माता अपनी किस्मत आजमा रहे थे, जिसके लिए उन्हें बड़े बजट की जरूरत थी। एक्टर ने यह लोन मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के माधव गोपाल अग्रवाल से लिया था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक घाटा उठाना पड़ा। समय पर पैसे न चुका पाने और चेक बाउंस होने के कारण यह मामला अदालत तक पहुंच गया, जो बाद में ब्याज और जुर्माने के साथ बढ़कर लगभग नौ करोड़ रुपये हो गया। इस बीच राजपाल यादव को जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद एक्टर ने कोर्ट में ऋण चुकाने का वादा किया, लेकिन बाद में यह कहते हुए मुकर गए कि जब जेल काट ही ली तो अब कैसे पैसे दें। इस पर उन्हें हाईकोर्ट की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए हर मामले में तीन महीने की सजा सुनाई थी। जिसके बाद राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने नोटिस जारी किया है।
'इन पर कौन भरोसा करेगा?', सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को दी आखिरी मौका, पासपोर्ट जमा करने का आदेश
चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है, लेकिन इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को दो करोड़ रुपए का डिमांड
NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

