पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच उनकी ताजा मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 74 वर्षीय इमरान खान, जो लंबे समय से अडियाला जेल में बंद हैं, की हालत गंभीर चिंता पैदा करने वाली है। 1 अगस्त को उनका ब्लड प्रेशर 140/100 दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है, जबकि उनकी पल्स रेट मात्र 50 थी, जो सामान्य स्तर से काफी नीचे चली गई है। यह असमान्य स्थिति उनके बिगड़ते स्वास्थ्य का संकेत देती है। सूत्रों के अनुसार, इमरान खान ने डॉक्टरों से साफ कहा है कि उनके मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह जेल प्रशासन द्वारा उन्हें अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने की इजाजत न देना है। इस पाबंदी के चलते उन्हें लगातार एंग्जायटी और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में साफ तौर पर मानसिक तनाव, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव और परिवार से मिलने पर लगी पाबंदियों का जिक्र किया गया है। डॉक्टरों की टीम ने चिंता जताते हुए सलाह दी है कि इमरान खान को उनकी पत्नी बुशरा बीबी और परिवार के सदस्यों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा मुलाकातों की इजाजत दी जानी चाहिए ताकि उनका मानसिक दबाव कम हो सके। डॉक्टरों ने यह भी सिफारिश की है कि उन्हें पढ़ने के लिए किताबें और अन्य पठनीय सामग्री उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनकी मेडिकल देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए। इमरान खान ने यह भी शिकायत की है कि जेल में उन्हें अखबार पढ़ने और टेलीविजन देखने की सुविधा नहीं दी जा रही है। डॉक्टरों ने उनके लिए एंटी-एंग्जायटी दवा और अतिरिक्त मेडिकल टेस्ट लिखे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 74 साल की उम्र में लंबे समय तक तनाव में रहने से सेहत से जुड़ी और गंभीर दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। इस बीच, अडियाला जेल सुपरिटेंडेंट की ओर से अदालत में सौंपी गई रिपोर्ट पर सवाल उठे हैं, क्योंकि पहले सुपरिटेंडेंट ने बार-बार कहा था कि इमरान खान को जेल के अंदर अखबार, टेलीविजन, किताबें और सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। हालांकि, हाल ही में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई एक रिपोर्ट में उसी सुपरिटेंडेंट ने 1 अगस्त और 10 अगस्त को डॉक्टरों द्वारा दी गई सलाह का जिक्र किया, जिसमें इमरान खान को अखबार, टेलीविजन और किताबें देने के साथ-साथ उनकी पत्नी और परिवार से मिलने की इजाजत देने की बात कही गई थी। सरकार द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड ने ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, सिरदर्द और बेचैनी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए इमरान खान को नींद की गोली देने की सलाह दी है, जिसे सुबह 10 बजे आधा और रात 8 बजे बाकी आधा हिस्सा देने की सिफारिश की गई है। इस पूरे मामले ने जेल में इमरान खान के इलाज और उन्हें दी जा रही सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और उनके समर्थकों में चिंता बढ़ा दी है।
इमरान की सेहत बिगड़ी: नब्ज 50, बीपी 140/100, पत्नी से मिलने पर रोक से बढ़ी एंग्जायटी, डॉक्टरों ने दी सलाह
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच उनकी ताजा मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 74 वर्षीय इमरान खान, जो लंबे समय से अडियाला जेल म
NRI Post Hindi Desk · 99 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





