|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू बना आफत, पाकिस्तान बोर्ड का अल्टीमेटम फेल, जानें क्या कहा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पूरे देश में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स चैनल ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान के दोनों बेटों का इंटरव्यू प्

NRI Post Hindi Desk · 88 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू बना आफत, पाकिस्तान बोर्ड का अल्टीमेटम फेल, जानें क्या कहा
📷 NRI Post Hindi Desk

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पूरे देश में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स चैनल ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान के दोनों बेटों का इंटरव्यू प्रसारित करने का फैसला किया। यह इंटरव्यू इंग्लैंड के दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम के लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पहले सत्र के बीच में ऑन एयर होना था। जैसे ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इसकी भनक लगी, उसने मैदान पर न उतरने की धमकी देकर इस इंटरव्यू को रुकवाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उसकी एक भी चाल काम नहीं आई और इंटरव्यू निर्धारित समय पर प्रसारित हुआ। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथरटन ने यह इंटरव्यू लिया, जिसमें इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि जेल में उनके पिता को मारने की साजिश रची जा रही है और इसके कई प्रयास भी हो चुके हैं। बेटों ने दावा किया कि इमरान खान को लंबे समय तक जेल में रखकर चुप कराने की कोशिश की जा रही है। इंटरव्यू में यह भी बताया गया कि इमरान खान की आंखों में गंभीर समस्या है, जिसकी शिकायत की गई, लेकिन उनका कोई इलाज नहीं किया गया। अदालत के आदेश के बावजूद परिवार को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है और उन्हें एकांत में रखा गया है। इस इंटरव्यू के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई, क्योंकि इन खुलासों से वहां की प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि इमरान खान साल 2023 से ही पाकिस्तान की जेल में बंद हैं और उनकी तबीयत लगातार खराब होने की खबरें आती रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तानी टीम ने भले ही मैदान पर उतरकर मैच खेला, लेकिन इस इंटरव्यू ने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड और सरकार की खूब बेइज्जती की है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!