|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

इमरान मसूद के दामाद पर भतीजे के गंभीर आरोप: बहन से मारपीट और घर से निकाले जाने का मामला, सार्वजनिक करेंगे रिकॉर्डिंग

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के परिवार में राजनीतिक उठापटल के बाद अब पारिवारिक कलह सार्वजनिक हो गई है। दरअसल, इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से मसूद

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
इमरान मसूद के दामाद पर भतीजे के गंभीर आरोप: बहन से मारपीट और घर से निकाले जाने का मामला, सार्वजनिक करेंगे रिकॉर्डिंग
📷 NRI Post Hindi Desk

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के परिवार में राजनीतिक उठापटल के बाद अब पारिवारिक कलह सार्वजनिक हो गई है। दरअसल, इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से मसूद परिवार में विवाद की स्थिति बन गई थी, जो अब खुलकर सामने आ गई है। इमरान मसूद के भतीजे हमजा नौमान मसूद ने शायान मसूद और उनके पिता शादान मसूद पर अपनी बहन सूबिया मसूद के साथ मारपीट, गाली-गलौच करने और उसे घर से बाहर निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हमजा ने शनिवार को फेसबुक पर लाइव आकर यह दावा किया कि उनका परिवार पिछले करीब पांच साल से रिश्तेदारी और सम्मान की वजह से कई बातों को चुपचाप सहन कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन को राजनीतिक कारणों से जानबूझकर परेशान किया गया और उसकी जिंदगी खराब होती रही। हमजा ने यह भी कहा कि उनके पास घर के अंदर हुई बातचीत और कई घटनाओं की रिकॉर्डिंग मौजूद हैं और यदि विवाद बढ़ता रहा तो वे इन रिकॉर्डिंग्स को सार्वजनिक कर देंगे। हमजा ने अपनी बहन और उसके करीब एक साल के बच्चे की जिम्मेदारी अब अपने परिवार द्वारा उठाने की बात कही है। उन्होंने शायान पर बच्चे के डायपर तक के पैसे न देने का आरोप लगाया है। हमजा ने यह भी कहा कि जब उनके पिता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, उस वक्त राजनीतिक विरोधी खेमे के लोग भी फोन कर हालचाल पूछ रहे हैं, लेकिन उनके अपने रिश्तेदार परिवार के खिलाफ राजनीतिक गतिविधियों में लगे हुए हैं। उन्होंने कई लोगों का नाम लेते हुए कहा कि बीमारी के समय परिवार का साथ देना चाहिए। हमजा ने दावा किया कि उनके पास ऐसी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी हैं, जिनमें इमरान मसूद और उन्हें रास्ते से हटाने जैसी बातें कही गई हैं, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक परिवार की इज्जत की खातिर चुप्पी साधे रखी, लेकिन लगातार हो रही बयानबाजी के बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखनी पड़ी। हमजा ने कहा कि उनकी बहन अकेली नहीं है और इंसाफ का फैसला जनता करेगी। दूसरी ओर, शायान मसूद ने हमजा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्हें राजनीतिक मुकाबले की चुनौती दी है। शायान ने कहा कि यदि राजनीतिक लड़ाई लड़नी है तो मैदान में आकर लड़ें, घर की निजी बातें सार्वजनिक करके विवाद नहीं बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास कई बातों का जवाब है, लेकिन वे पारिवारिक निजी मामलों को सार्वजनिक नहीं करना चाहते। शायान ने घर के अंदर बैठकर बातचीत करने और हर आरोप का जवाब देने की बात कही है। गौरतलब है कि 20 अगस्त को शायान मसूद ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था और लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। सपा में शामिल होने के बाद शायान ने इमरान मसूद की राजनीतिक लाइन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वे उनकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं और बीजेपी को हराने के लिए अखिलेश यादव के साथ खड़ा होना जरूरी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!