|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

इरफान पठान ने रवि किशन संग मटकाई कमर, भोजपुरी रंग में रंगे नजर आए पूर्व क्रिकेटर

भोजपुरी सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन का इन दिनों सोशल मीडिया पर जलवा बरकरार है। रवि भैया का हालिया डांस ट्रेंड हर तरफ छाया हुआ है और अब इसका खुमार पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान

NRI Post Hindi Desk · 55 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

भोजपुरी सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन का इन दिनों सोशल मीडिया पर जलवा बरकरार है। रवि भैया का हालिया डांस ट्रेंड हर तरफ छाया हुआ है और अब इसका खुमार पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान पर भी चढ़ गया है। इरफान पठान अब रवि किशन के साथ उनके इसी वायरल डांस स्टेप्स को मैच करते नजर आए, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह मामला फिक्की फ्रेम्स दो हजार छब्बीस के दूसरे दिन का है, जब रवि किशन और इरफान पठान एक कार्यक्रम में पैनलिस्ट के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उनके किलर डांस मूव्स ने पूरी महफिल लूट ली और स्टेज पर दोनों खूब मस्ती मजाक करते नजर आए। रवि किशन ने इवेंट में अपना वायरल डांस किया और उन्होंने अपने डांस स्टेप्स पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान को भी सिखाए। इरफान ने भी रवि किशन संग कदम से कदम मिलाकर जमकर कमर मटकाई और पूरी तरह भोजपुरी रंग में रंगे नजर आए। दोनों का स्वैग और टशन देखते ही बनता है। रवि किशन और इरफान पठान को एक साथ थिरकता हुआ देखकर हर किसी का चेहरा खुशी से खिल उठा। सभी ने खूब तालियां बजाईं और ये पल हर किसी के लिए यादगार बन गया। दोनों स्टार्स का खूबसूरत बॉन्ड भी फैंस का दिल जीत रहा है। रवि किशन और इरफान पठान का डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस दोनों स्टार्स पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। रवि किशन की बात करें तो भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ वो हिंदी सिनेमा के भी बड़े स्टार्स हैं और उनकी दमदार एक्टिंग फैंस के दिलों को जीत लेती है। रवि किशन हाल ही में मिर्जापुर-द फिल्म में दिखाई दिए और अपनी धुआंधार एक्टिंग से उन्होंने भौकाल मचा दिया।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!