|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

इस्लामाबाद में एक टेबल पर भारत और पाकिस्तान, सालभर बाद पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों देश एक ही टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो रही है, जहां सोमवार से

NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
इस्लामाबाद में एक टेबल पर भारत और पाकिस्तान, सालभर बाद पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल
📷 NRI Post Hindi Desk

पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों देश एक ही टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो रही है, जहां सोमवार से शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में भारत समेत संगठन के सभी सदस्य देश हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि पिछले साल दोनों देशों के बीच हुए टकराव के बाद यह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का पहला पाकिस्तान दौरा है। भारत की ओर से एससीओ के राष्ट्रीय समन्वयक आलोक डिमरी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के राष्ट्रीय समन्वयक मोहम्मद फैसल बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह बैठक 28 से 30 सितंबर तक चल रही है, जिसका मुख्य फोकस एससीओ के तहत सहयोग और समन्वय बढ़ाने के साथ-साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के मुताबिक, बैठक में एससीओ सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है, जिनमें पाकिस्तान की अध्यक्षता के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, आगामी बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारियां तथा संगठन के एजेंडे से जुड़े अन्य विषय शामिल हैं। दरअसल, पाकिस्तान इस समय एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की अध्यक्षता कर रहा है और उसका कार्यकाल 2026-27 के लिए है। गौरतलब है कि 2025 में भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर अभियान शुरू किया था और पाकिस्तान में स्थित आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया था। उसके बाद भारतीय अधिकारियों का यह पहला दौरा है। हालांकि, इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर अक्टूबर 2024 में एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद गए थे, जब वह 15 और 16 अक्टूबर को पाकिस्तान में थे। अब एक बार फिर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का इस्लामाबाद पहुंचना एससीओ के बहुपक्षीय मंच पर भारत-पाकिस्तान की साथ मौजूदगी को रेखांकित करता है। पाकिस्तान ने अपनी एससीओ अध्यक्षता के लिए 'टर्निंग विजन इनटू एक्शन: कनेक्टिविटी, इनोवेशन एंड शेयर्ड प्रॉस्पेरिटी' थीम तय की है। पाकिस्तान का कहना है कि वह इस दौरान सदस्य देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने, इनोवेशन को बढ़ावा देने, आर्थिक सहयोग मजबूत करने और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर देगा। एससीओ में भारत और पाकिस्तान के अलावा रूस, चीन, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं। इस बैठक को अगस्त 2027 में इस्लामाबाद में प्रस्तावित एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की बैठक की शुरुआती तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है, जहां सदस्य देश आपसी समन्वय के जरिए आने वाले महीनों के कार्यक्रमों और उच्चस्तरीय बैठकों की रूपरेखा पर काम करेंगे।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!