|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

इस्तांबुल में कश्मीर पर सम्मेलन, आतंकी बुरहान वानी की तस्वीर लगाकर भारत विरोधी ताकतों को मंच

पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाने वाला तुर्की एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे पर भारत विरोधी नैरेटिव को मंच देता नजर आया है। हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में कश्मीर पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
इस्तांबुल में कश्मीर पर सम्मेलन, आतंकी बुरहान वानी की तस्वीर लगाकर भारत विरोधी ताकतों को मंच
📷 NRI Post Hindi Desk

पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाने वाला तुर्की एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे पर भारत विरोधी नैरेटिव को मंच देता नजर आया है। हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में कश्मीर पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पाकिस्तान के राजनयिकों, कश्मीर अलगाववादी विचारों से जुड़े प्रतिनिधियों और विदेशी अकादमिक हस्तियों ने हिस्सा लिया और इस मंच से भारत विरोधी ताकतों ने खूब जहर उगला। सम्मेलन के दौरान दिखाई गई तस्वीरों में आतंकी बुरहान वानी भी शामिल था, जबकि पुरानी तस्वीरों से लोगों को बरगलाने की कोशिश की गई। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में पाकिस्तान का अहम रोल रहा और सम्मेलन में कश्मीर को लेकर भारत की नीतियों, कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और हिंदुत्व विचारधारा के प्रभाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, साथ ही कश्मीर के मुद्दे को फिलिस्तीन से जोड़कर पेश करने की भी कोशिश की गई। खास बात यह है कि मानवाधिकार की बात करने वाले इन एजेंडेबाज लोगों का मुंह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान सेना की फायरिंग पर नहीं खुला, जहां पाकिस्तान लगातार निर्दोष नागरिकों को मार रहा है। गौरतलब है कि तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन कई मौकों पर कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन कर चुके हैं और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भी कश्मीर का मुद्दा उठाया है। इस सम्मेलन का आयोजन तुर्की के युवा संगठन तुर्किये जेनक्लिक वक्फी ने अपने मुख्यालय में किया, जिसमें पाकिस्तान के इस्तांबुल स्थित कॉन्सुल जनरल ख्वाजा खुर्रम नईम, कथित वर्ल्ड कश्मीर फ्रीडम मूवमेंट के अध्यक्ष डॉ. मुजम्मिल अय्यूब थाकुर, इस्लाम एंड ग्लोबल अफेयर्स सेंटर के निदेशक डॉ. सामी अल एरियन और तुर्की रिसर्च फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ. एनेस बायराकली भी मौजूद रहे। सम्मेलन में तीन अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पहले सत्र में कश्मीर विवाद का क्षेत्रीय स्थिरता पर असर, शांति और न्याय की संभावनाओं तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा हुई, जिसमें मुजम्मिल अय्यूब ठाकुर, साउथ एशिया स्ट्रैटेजिक रिसर्च सेंटर के प्रमुख जमाल डेमिर और पाकिस्तान के इस्तांबुल कॉन्सुलेट के प्रतिनिधि उजैर महमूद घुम्मान शामिल हुए। दूसरे सत्र का विषय हिंदुत्व विचारधारा का क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभाव रखा गया, जिसमें कश्मीर और फिलिस्तीन के मुद्दों के बीच समानताएं और अंतर तलाशे गए, जबकि तीसरे सत्र में कश्मीर विवाद के अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकार से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई। इस आयोजन के जरिए कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने और भारत की नीतियों पर सवाल खड़े करने की कोशिश की गई, लेकिन कार्यक्रम में शामिल किसी शख्स का ध्यान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चल रहे हंगामे की ओर नहीं गया। पत्रकार राजा मुनीब ने एक्स पर लिखा कि एक दशक पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल करके किसी मरे हुए नैरेटिव को जिंदा रखने की कोशिश करना खुद पाकिस्तान और उसके प्यादों की हार है, और असल में आज कश्मीरी जिस अशांति और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं, वह उस कश्मीर में हो रहा है जो पाकिस्तान के क्रूर कब्जे में है। इस्तांबुल में हुए कार्यक्रम में आतंकी बुरहान वानी की तस्वीर थी, इसके अलावा सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी करते लड़कों और लड़कियों की फोटो और वीडियो भी यहां लगाई गई थी, जबकि जम्मू-कश्मीर में 2011 में ही पत्थरबाजी की घटनाएं हुआ करती थीं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!