आम आदमी पार्टी ने मोहाली में ईडी की छापेमारी के खिलाफ गमाडा दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान विधायक शेरी कलसी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में चुनावों का दौर चल रहा है, लेकिन भाजपा ने ईडी का दौर ज्यादा बढ़ा दिया है, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी को दबाना और उस पर दबाव बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इन्हें लगता है कि जितना परेशान करेंगे, उतना ही पार्टी का ध्यान इस तरफ आएगा और प्रचार से ध्यान कम हो जाएगा। कलसी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भी इन्होंने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की थी और वही काम अब पंजाब में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चाहते हैं कि पंजाब में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार न बने, क्योंकि अगर पंजाब में दोबारा सरकार बन गई तो यह फिर पूरे देश में जाएंगे और इन्हें अपना खतरा महसूस होगा। विधायक शेरी कलसी ने यह भी कहा कि लंबी छापेमारी और जांच के बावजूद ईडी को अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके प्रदेश पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ईडी की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने स्पष्ट किया कि ईडी की इस कार्रवाई का समय और तरीका सिर्फ सरकारी अधिकारियों को डराने और धमकाने की नाकाम कोशिश है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले ईडी की यह लगातार दबिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट की निशानी है। आप नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की इस धक्केशाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
ईडी की छापेमारी के खिलाफ आप का मोहाली में जोरदार प्रदर्शन, शेरी कलसी ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी ने मोहाली में ईडी की छापेमारी के खिलाफ गमाडा दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी
NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




