ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव और सीजफायर की स्थिति को लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक बड़ा और स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने कई दौर की बातचीत की है और उनकी ओर से युद्ध की कोई इच्छा नहीं है। राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने यह बातें इंडिया टुडे ग्रुप की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहीं। उन्होंने दावा किया कि जब पहली बार जंग शुरू हुई, उस समय भी ईरान बातचीत की मेज पर था और हमलों के बाद भी बातचीत के लिए वापस आया। उनके मुताबिक दोनों पक्ष एक अंतिम समझौते तक पहुंचने वाले थे, तभी दोबारा हमला हो गया, जिससे भरोसे का संकट पैदा हो गया। इसके बावजूद बातचीत जारी रही और एक समझ बनने के बाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए, लेकिन बाद में उसे तोड़ दिया गया। ईरानी राष्ट्रपति ने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में बातचीत दोबारा कैसे शुरू की जाए और यह भरोसा कैसे किया जाए कि किए गए वादों का पालन होगा। उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा हालात में सबसे बड़ी चुनौती दोबारा विश्वास कायम करने और किसी भी संभावित समझौते के पालन को सुनिश्चित करने की है। पेजेश्कियान ने यह भी दावा किया कि ईरान पिछले सौ वर्षों में आक्रामक पक्ष नहीं रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति ने मक्का समझौते और सऊदी अरब के साथ संबंधों को लेकर स्पष्ट किया कि ईरान सऊदी अरब के साथ युद्ध में नहीं है। उन्होंने हूती के हमलों को अलग मुद्दा बताते हुए कहा कि हूतियों की अपनी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी देशों को एक साथ बैठकर शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए। यूरोप का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां के देशों ने सैकड़ों वर्षों तक एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध किए, लेकिन बाद में साथ बैठकर नियम बनाए, एक-दूसरे के लिए रास्ते खोले और आपसी व्यापार तथा सहयोग को आगे बढ़ाया। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि हर देश अपने हितों, विचारों और पहचान को बरकरार रखते हुए सुरक्षा के एक साझा ढांचे के भीतर बातचीत और सहयोग कर सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध और संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं हैं तथा सऊदी अरब, तुर्की, पाकिस्तान और क्षेत्र के दूसरे देश अपनी अलग पहचान बनाए रखते हुए मिलकर एक मजबूत और गतिशील अर्थव्यवस्था खड़ी कर सकते हैं। उनके अनुसार ईरान मानव एकता और क्षेत्रीय सहयोग में विश्वास करता है।
ईरान-अमेरिका संघर्ष पर राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान, बोले- बातचीत के बीच दोबारा हुआ हमला
ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव और सीजफायर की स्थिति को लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक बड़ा और स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने कई दौर की बातचीत की है और उनकी ओर से युद्ध
NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





