|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ईरान के परमाणु बंकर पर हमले की ताजा धमकी, ट्रंप ने कहा- जल्द होगी कार्रवाई

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य तनाव एक बार फिर गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ईरान के पिकैक्स माउंटेन स्थित गुप्त परमाणु प्रति

NRI Post Hindi Desk · 81 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ईरान के परमाणु बंकर पर हमले की ताजा धमकी, ट्रंप ने कहा- जल्द होगी कार्रवाई
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य तनाव एक बार फिर गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ईरान के पिकैक्स माउंटेन स्थित गुप्त परमाणु प्रतिष्ठान पर बहुत जल्द हमला किए जाने की संभावना जताई है। यह पहाड़ी इलाका नतांज यूरेनियम संवर्धन सुविधा के निकट स्थित है और इसके नीचे काफी गहराई में दो विशाल सुरंग परिसर बने हुए हैं। रक्षा विश्लेषकों के अनुसार यह ईरान के परमाणु कार्यक्रम का सबसे मजबूत और किलेबंद ठिकाना माना जाता है, जिसे अमेरिकी खुफिया एजेंसियां लंबे समय से निशाना बनाने की योजना बना रही हैं। माना जा रहा है कि इसी पहाड़ के अंदर ईरान ने अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम का एक बड़ा हिस्सा छिपाकर रखा है, जिसे आगे और प्रोसेस करके परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं। पिछले साल जून में अमेरिकी बंकर-बस्टर बमों के हमले से नतांज न्यूक्लियर साइट को भारी नुकसान पहुंचा था, और अब इसी तरह के हमले की तैयारी पिकैक्स माउंटेन के लिए की जा रही है। ट्रंप ने मीडिया से कहा कि वह ईरान में चल रहे मौजूदा संघर्ष को कोई बड़ा युद्ध नहीं मानते, बल्कि उन्होंने इसे छोटी-मोटी सैन्य कार्रवाई बताया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान का बचाव करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में हो रहे रुक-रुक कर होने वाले हमलों को युद्ध की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ इस संघर्ष में अमेरिकी नुकसान पिछले कई युद्धों की तुलना में काफी कम है। गौरतलब है कि फरवरी के अंत में शुरू हुए इस ताजा संघर्प में अमेरिका और इजरायल ने मिलकर अब तक केवल हवाई हमले किए हैं, और दोनों देशों ने ईरान की धरती पर जमीनी सेना तैनात नहीं की है। दूसरी ओर, ईरान ने भी खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों और इजरायली ठिकानों पर मिसाइलों से पलटवार किया है। हालांकि, पिकैक्स माउंटेन को अब तक किसी भी हमले में निशाना नहीं बनाया गया है, लेकिन इस ठिकाने के बारे में लंबे समय से अपुष्ट खबरें आती रही हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस बात को लेकर चिंतित है कि अगर अमेरिका ने इस गहरे भूमिगत बंकर को नष्ट करने की कोशिश की, तो यह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विनाश और तनाव का कारण बन सकता है। फिलहाल, ट्रंप की इस नई धमकी ने पूरे मिडिल ईस्ट में हलचल बढ़ा दी है और विश्व शक्तियों की निगाहें अब अमेरिकी सेना के अगले कदम पर टिकी हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!