|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ईरान का बड़ा दांव: ट्रंप के कार्यकाल तक खिंच सकता है युद्ध, IRGC ने दी धमकी

तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के खिलाफ अपनी रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। IRGC के वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद रजा नकदी ने संकेत दिया है कि ईरान अमेरिका के साथ चल

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ईरान का बड़ा दांव: ट्रंप के कार्यकाल तक खिंच सकता है युद्ध, IRGC ने दी धमकी
📷 NRI Post Hindi Desk

तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के खिलाफ अपनी रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। IRGC के वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद रजा नकदी ने संकेत दिया है कि ईरान अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के खत्म होने तक जारी रख सकता है। यह बयान मंगलवार को एक अमेरिकी न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सामने आया। नकदी ने साफ किया कि इस लंबी लड़ाई का मुख्य उद्देश्य दुश्मन में थकान पैदा करना है, ताकि भविष्य में कोई भी ईरान पर हमला करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि युद्ध को लंबा खींचकर दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया जा सकता है, जिससे यह संदेश जाएगा कि ईरान पर हमला करने की कीमत बहुत भारी होगी। सलाहकार ने यह भी दावा किया कि फिलहाल ईरान इस संघर्ष में जीत की ओर बढ़ रहा है, हालांकि उसने अपना अंतिम लक्ष्य अभी हासिल नहीं किया है। ईरान का प्राथमिक उद्देश्य एक ऐसी मजबूत रक्षा क्षमता स्थापित करना है जो किसी भी आक्रामकता को नाकाम कर सके। उन्होंने यह दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना उतनी मजबूत नहीं है, जितना पहले समझा जाता था, और इस संघर्ष से ईरान को यह सबक मिला है। मिसाइल भंडार के बारे में बात करते हुए नकदी ने बताया कि ईरान में रोजाना जितने रॉकेट दागे जा रहे हैं, उससे कहीं अधिक मिसाइलों का उत्पादन हो रहा है। विशाल भूभाग के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में मिसाइल निर्माण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे लंबे युद्ध में भी गोला-बारूद की कमी नहीं होगी। उन्होंने एक गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कभी ईरान का मिसाइल भंडार पूरी तरह खत्म भी हो जाए, तो वह अमेरिका के लिए और भी बड़ा खतरा बन जाएगा। पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि दुनिया भर में अमेरिका के हजारों आर्थिक हित हैं जिन्हें बिना मिसाइलों के भी आसानी से नष्ट किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किन विशेष आर्थिक लक्ष्यों की बात कर रहे हैं या उन पर हमला कैसे किया जाएगा। इस बयान से अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। विश्लेषकों का मानना है कि यह ईरान की ओर से एक मनोवैज्ञानिक रणनीति हो सकती है, जिससे अमेरिका पर दबाव बनाया जा सके। फिलहाल दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की सीधी बातचीत की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!