|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी, कहा- क्षेत्र से हटाना ही होगा अपनी मौजूदगी

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है और साफ कर दिया है कि ईरान अपनी सैन्य क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। आईआ

NRI Post Hindi Desk · 64 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी, कहा- क्षेत्र से हटाना ही होगा अपनी मौजूदगी
📷 NRI Post Hindi Desk

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है और साफ कर दिया है कि ईरान अपनी सैन्य क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल मुस्तफा इजादी ने कहा कि ईरानी जनता ने ईरान-इराक युद्ध के समय दिखाई गई रणनीतिक धैर्य के बलबूते दुश्मन का डटकर मुकाबला किया है। इजादी ने बताया कि ईरान लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत कर रहा है, जिसमें मिसाइल, ड्रोन, क्रूज मिसाइल, साइबर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामिक रेजिस्टेंस फ्रंट पूरी तरह से एक्टिव है और यमनी फाइटर्स दुश्मन का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। इससे पहले अल-आलम न्यूज नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में आईआरजीसी के सेकंड ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहेब्बी ने भी युद्ध के हालात पर विस्तार से बात की थी। उन्होंने कहा था कि हमारी नजर में युद्ध तो युद्ध ही है और इसके अलग-अलग चरण होते हैं। उनके मुताबिक यह जंग अभी खत्म नहीं हुई है और आईआरजीसी ने खुद को एक लंबे युद्ध के लिए तैयार कर रखा है। मोहेब्बी ने चेताया कि अगर यह संघर्ष किसी दूसरे उग्र चरण में पहुंचता है, तो ईरान अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही आईआरजीसी के प्रवक्ता ने दावा किया कि अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगी इस युद्ध में अपने मकसद को हासिल करने में नाकाम रहे हैं। प्रवक्ता ने इसे अमेरिका की ऐतिहासिक और शर्मनाक हार करार दिया और कहा कि अमेरिका में इस हार को मानने की हिम्मत नहीं है। प्रेस टीवी के मुताबिक, आईआरजीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल को यह समझना होगा कि देर-सबेर उन्हें इस क्षेत्र से अपनी आपराधिक मौजूदगी को खत्म करना ही पड़ेगा। आईआरजीसी ने स्पष्ट किया कि ईरानी सशस्त्र बल किसी भी आक्रामकता का सही जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गौरतलब है कि ईरानी राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क जाने वाले हैं, लेकिन उनकी टीम के सदस्य को अमेरिका का वीजा नहीं मिल रहा है। इन सबके बीच आईआरजीसी की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और ईरान अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। ईरान का यह रुख साफ संकेत देता है कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं है और अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!