|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका पर बोला हमला, ब्रिक्स में भारत से की गहरी दोस्ती की अपील

ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक खास इंटरव्यू में अमेरिका पर तीखा हमला बोला और कहा कि अमेरिका ने बिना किसी उकसावे के ईरान पर हमला किया, क्योंकि

NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका पर बोला हमला, ब्रिक्स में भारत से की गहरी दोस्ती की अपील
📷 NRI Post Hindi Desk

ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक खास इंटरव्यू में अमेरिका पर तीखा हमला बोला और कहा कि अमेरिका ने बिना किसी उकसावे के ईरान पर हमला किया, क्योंकि उसे अपनी सैन्य ताकत पर भरोसा था। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने युद्ध शुरू नहीं किया, बल्कि अमेरिका ने ही यह युद्ध शुरू किया और बिना किसी तय ढांचे के ईरान पर हमला करते हुए उनके नेताओं, सैन्य कमांडरों, वैज्ञानिकों और स्कूल में मासूम छात्रों को शहीद किया तथा बुनियादी ढांचे पर बम बरसाए। ईरान के राष्ट्रपति ने यह बातचीत इंडिया टुडे ग्रुप की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन को दिए एक इंटरव्यू में कही, जिसमें उन्होंने अमेरिका, ईरान और दोनों देशों के बीच के तनाव को लेकर तमाम सवालों पर खुलकर जवाब दिए। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने पद संभाला है, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके संबंध हर दिन बेहतर होते जा रहे हैं और ईरान तथा भारत के बीच हजारों साल पुराने गहरे सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, जो समय के साथ नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिन प्रधानमंत्री मोदी उनका हाथ पकड़कर उन्हें गैलरी के थ्रू लेकर गए और करीब पैंतालीस मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। चाबहार पोर्ट और भारत के निवेश पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईरान एक अहम भू-राजनीतिक जगह पर मौजूद है और सार्वजनिक परिवहन तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के मामले में यह एक चौराहे की तरह है, जो दक्षिण को उत्तर से, पश्चिम को पूर्व से और हर देश को एक-दूसरे से जोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान सिल्क रूट का एक अहम हिस्सा था और इन्हीं रास्तों से सभ्यताओं के बीच संपर्क विकसित हुआ था, और अब हम इसे फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। भारतीय निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि भारत ईरान में निवेश कर सकता है, कुछ निवेश अभी चल भी रहे हैं, और भारत वहां आकर पार्टनरशिप कर सकता है या व्यापार के मामले में दोनों देश एक-दूसरे के साथ सहयोग कर सकते हैं। अमेरिकी प्रतिबंधों पर उन्होंने कहा कि ब्रिक्स का मकसद और ईरान के यहां आने का कारण उस ट्रेंड को बदलना है, जिसे अमेरिका ने शुरू किया है, क्योंकि वह अपनी मर्जी से किसी भी देश पर प्रतिबंध लगा देता है, जबकि ब्रिक्स का इरादा इस तरह की तानाशाही को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि चीन, भारत और रूस जैसे दुनिया के बड़े देशों के साथ इस समिट का यही मकसद है और वे अमेरिका को इस एकतरफा रवैये से हटाने की कोशिश करेंगे।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!