अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उन सभी देशों को कड़ी चेतावनी दी है जो ईरान के साथ व्यापारिक संबंध रखते हैं या रखने की योजना बना रहे हैं। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान रुबियो से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया था। पूछा गया कि क्या भारत और ईरान के बीच कोई व्यापार समझौता होने जा रहा है, जिसके जवाब में रुबियो ने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसी किसी डील की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर देश को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति बनाने का अधिकार है और दुनिया के कई देश ईरानी शासन के साथ बातचीत करते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी देश को ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचाने में मदद नहीं करनी चाहिए। रुबियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई देश ईरान को पैसा कमाने में सहायता करता है और उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद या परमाणु हथियार बनाने में होता है तो अमेरिका उस देश पर भी प्रतिबंध लगाने से पीछे नहीं हटेगा। गौरतलब है कि इसी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने द्विपक्षीय वार्ता की जिसमें पश्चिम एशिया के हालिया संघर्ष और क्षेत्रीय तनाव पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए, जबकि पेजेश्कियान ने युद्ध के दौरान भारत के समर्थन की सराहना करते हुए शांति स्थापना में नई दिल्ली की भूमिका की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्री आवागमन की सुरक्षा और आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
ईरान से कारोबार करने वाले देशों को रुबियो की सख्त चेतावनी, बोले- प्रतिबंधों से नहीं हिचकिचाएगा अमेरिका
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उन सभी देशों को कड़ी चेतावनी दी है जो ईरान के साथ व्यापारिक संबंध रखते हैं या रखने की योजना बना रहे हैं। किर्गिस्तान की र
NRI Post Hindi Desk · 83 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





