अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला भले ही खत्म या कम हुआ है, लेकिन दोनों ओर से तनाव लगातार जारी है। इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही में रुकावट और तेल-गैस के जहाजों पर हमलों की खबरें भी सुनने को मिल रही हैं। दुनिया की कुल तेल जरूरत के करीब बीस प्रतिशत को पूरा करने के लिए जिम्मेदार होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही सामान्य नहीं हो पा रही है। हालांकि, ईरान अपने कंट्रोल वाले इस अहम समुद्री रूट को खोलने के लिए तैयार है, लेकिन वो अपनी शर्त पर अड़ा हुआ है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को फिर से दोहराया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना मुश्किल नहीं है, अगर अमेरिका उसकी शर्तों को मान ले। ईरान के विदेश मंत्री का ये बयान अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से गहराए तनाव के बीच सामने आया है। अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने इसके बारे में बताया है। इसमें कहा गया है कि ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप ईरान की उचित शर्तों को मान लेता है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना मुश्किल नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा है कि होर्मुज से जुड़े संकट को सुलझाने के लिए वाशिंगटन को अपनी गलतियां माननी होंगी। इसके अलावा अमेरिका को अपने पुराने वादों को पूरा करना होगा। बता दें कि ईरान ने अमेरिका के सामने इससे पहले सात दिन का एक प्रस्ताव रखा था। इसके तहत ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए तैयार हुआ था। ईरान की ओर से रखी गई प्रमुख शर्तों में पहली ईरानी बंदरगाहों पर होर्मुज के आसपास लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाना, दूसरी ईरान के तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट और तीसरी अमेरिका-ईरान युद्ध का ऐसा युद्धविराम लागू करना, जिसमें लेबनान भी शामिल हो, शामिल थीं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब ईरान ने होर्मुज को खोलने के लिए अपनी शर्तों के बारे में बात की है। इससे पहले कई बार अमेरिका को प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के दौरान ईरानी शर्तों पर बार-बार अपनी असंतुष्टि जताई है। शनिवार को भी उन्होंने कहा कि ईरान के साथ होने वाला कोई भी संभावित समझौता स्थायी होगा। इसका मकसद तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना होगा। ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि वे ईरान के साथ एक वास्तविक और टिकाऊ समझौता चाहते हैं। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान में सत्ता परिवर्तन में कभी कोई खास दिलचस्पी नहीं रही। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान का इतिहास रहा है कि वह समझौते करता है और बाद में उन्हें तोड़ देता है। इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है। अमेरिकी नौसेना ने इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग पर नाकेबंदी जारी रखी हुई है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है और होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही सामान्य नहीं हो पा रही है।
ईरान की शर्त पर अटका होर्मुज, अराघची बोले- अमेरिका हां कहे तो खुल जाएगा रास्ता
अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला भले ही खत्म या कम हुआ है, लेकिन दोनों ओर से तनाव लगातार जारी है। इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही में रुकावट और तेल-गैस के जहाजों पर हमलों की खबरें भी सुनने
NRI Post Hindi Desk · 2 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


