दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी विकेटकीपिंग का ऐसा कमाल दिखाया कि फैंस हैरान रह गए। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ मैच के दूसरे दिन ईशान ने तेज गेंदबाज की गेंद पर शानदार स्टंपिंग करके बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया। इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, ईस्ट जोन के तेज गेंदबाज अभिजीत के. सरकार गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन के बल्लेबाज आशीष थापा को लेग साइड की ओर गेंद डाली। थापा ने गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर हवा में चला गया। ईशान किशन विकेटों के काफी करीब खड़े थे, उन्होंने पहले गेंद पकड़ने में थोड़ी गलती की, लेकिन अगले ही पल एक हाथ से गेंद को कलेक्ट करते हुए गिल्लियां बिखेर दीं। थापा क्रीज में वापस नहीं पहुंच पाए और स्टंप आउट हो गए, उन्होंने आउट होने से पहले 36 गेंदों में 19 रन बनाए थे। इस मैच में अभिजीत सरकार ने कहर बरपाते हुए 9.5 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि शाहबाज अहमद ने भी 3 सफलताएं हासिल कीं। नॉर्थ ईस्ट जोन की पूरी टीम सिर्फ 111 रन पर सिमट गई, जिससे ईस्ट जोन को जबरदस्त बढ़त मिल गई। इससे पहले ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में विशाल 467 रन का स्कोर बनाया था, जिसमें सुदीप कुमार घरामी ने 146 और शाहबाज अहमद ने 167 रन की पारियां खेलीं। हालांकि कप्तान ईशान किशन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी महज 8 रन ही बना पाए। अंत में ईस्ट जोन ने यह मुकाबला एक पारी और 210 रनों के विशाल अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
ईशान किशन का जादुई स्टंपिंग, एक हाथ से उड़ाई गिल्लियां, देखें वीडियो
दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी विकेटकीपिंग का ऐसा कमाल दिखाया कि फैंस हैरान रह गए। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ मैच के दूसरे दिन ईशान ने तेज गेंदबाज की
NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



