|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

उज्जैन के अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर भारी बवाल हो गया है। बीते दो दिनों से शाही मस्जिद को तोड़े जाने की खबरों के बाद स्थानीय लोग और मुस्लिम समाज के लोग

NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
📷 NRI Post Hindi Desk

उज्जैन के अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर भारी बवाल हो गया है। बीते दो दिनों से शाही मस्जिद को तोड़े जाने की खबरों के बाद स्थानीय लोग और मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में मस्जिद के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार रात जब भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी और पोकलैंड मशीनें मौके पर पहुंचीं, तो लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालात को संभालने के लिए प्रशासन ने मौके पर करीब दो हजार पुलिस जवानों को तैनात किया है और मस्जिद के पांच सौ मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को भी आगे देखा गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद भीड़ शांत हुई और रातभर चले तनाव के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि सोमवार सुबह से समाज के लोग खुद ही आगे आकर आपसी सहमति से मस्जिद के विवादित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सोमवार को भी इलाके में जमकर प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया जिसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे। इस मामले में मुस्लिम समाज के भीतर ही अलग-अलग रुख देखने को मिल रहा है, जहां एक गुट खुद ही मस्जिद के हिस्से को हटाने को तैयार है, तो वहीं दूसरा गुट इसके विरोध में डटा हुआ है। दरअसल सिंहस्थ के मद्देनजर कंठाल चौराहे से लेकर गोपाल मंदिर तक की करीब नौ सौ मीटर लंबी सड़क को पंद्रह मीटर चौड़ा किया जाना है और इस दायरे में कुल सात धार्मिक स्थल आ रहे थे, जिनमें से ज्यादातर को आपसी सहमति से हटाया जा चुका है। हालांकि खड़े हनुमान मंदिर से लेकर गोपाल मंदिर तक के हिस्से में एक मजार, खड़े हनुमान मंदिर और शाही मस्जिद को लेकर हालात काफी संजीदा बने हुए हैं। इस मामले पर कानूनी लड़ाई भी जारी है और सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को बचाने के लिए मुस्लिम समाज का एक धड़ा इंदौर हाई कोर्ट पहुंचा है, जहां सोमवार को इस मामले पर अहम सुनवाई होनी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!