|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

उत्तराखंड के 22 हजार उपनल कर्मियों को बड़ी जीत, सुप्रीम कोर्ट ने समान वेतन के हाईकोर्ट फैसले पर लगाई मुहर

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में तैनात 22 हजार उपनल कार्मिकों के लिए ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ की लंबी लड़ाई में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तराखंड हाईकोर्ट, नैनीताल के वर्ष

NRI Post Hindi Desk · 106 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में तैनात 22 हजार उपनल कार्मिकों के लिए ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ की लंबी लड़ाई में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तराखंड हाईकोर्ट, नैनीताल के वर्ष 2018 में कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य एवं अन्य मामले में दिए गए उस निर्णय को बरकरार रखा है, जिसमें सभी उपनल कार्मिकों को समान पद के अनुरूप समान वेतन देने का आदेश दिया गया था। यह फैसला उपनल कर्मचारी महासंघ समेत अन्य कार्मिकों की ओर से दायर याचिका पर पांच अगस्त को सुनवाई के दौरान आया। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के मूल निर्णय को यथावत रखते हुए राज्य सरकार को इसका पालन सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। इस निर्णय के बाद महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने इसे न्याय, सम्मान और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे उन सभी पात्र उपनल कार्मिकों का मार्ग और अधिक मजबूत हुआ है, जो लंबे समय से संवैधानिक सिद्धांत के आधार पर अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत थे। महासंघ ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह न्यायालय के इस आदेश का शीघ्र और सख्ती से अनुपालन करें ताकि हजारों कर्मियों को उनका उचित हक मिल सके। वहीं, राज्य सरकार की ओर से सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निर्णय का विधिक परीक्षण करके ही आगे की यथोचित कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला उन 22 हजार कार्मिकों के लिए राहत भरा है, जो लंबे समय से नियमित कर्मचारियों के समकक्ष वेतन की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न विभागों में तैनात उपनल कर्मियों में खुशी की लहर है, हालांकि सरकारी स्तर पर अभी अंतिम निर्णय विधिक राय के बाद ही लिया जाना संभव है। इस जीत को उपनल कर्मियों के हक की लड़ाई में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!