|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

उत्तराखंड के 98 शहरों का बदलेगा स्वरूप, 2045 की जरूरतों के अनुसार बन रही महायोजना

उत्तराखंड में शहरी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश के 98 छोटे-बड़े शहरों को आने वाले दो दशकों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए महायोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इन महायोजनाओ

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
उत्तराखंड के 98 शहरों का बदलेगा स्वरूप, 2045 की जरूरतों के अनुसार बन रही महायोजना
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तराखंड में शहरी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश के 98 छोटे-बड़े शहरों को आने वाले दो दशकों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए महायोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इन महायोजनाओं में वर्ष 2041 और 2045 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालीन विकास की रूपरेखा तय की जा रही है। राज्य सरकार लगातार तेजी से हो रहे शहरीकरण को देखते हुए इसे व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इन योजनाओं में सात शहर अमृत-एक और 23 शहर अमृत-दो के अंतर्गत शामिल किए गए हैं। अमृत-एक में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर, नैनीताल और हल्द्वानी शामिल हैं, जबकि अमृत-दो में कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी, जसपुर, नगला, खटीमा, किच्छा, बाजपुर, सितारगंज, गदरपुर, रामनगर, मंगलौर, लक्सर, टनकपुर, गोपेश्वर, ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और टिहरी शामिल हैं। इसके अलावा ईज आफ डूइंग बिजनेस के तहत सात क्लस्टरों में 65 नगर निकायों और मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत तीन महायोजनाएं तैयार हो रही हैं। महायोजनाओं में भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित नियोजन को प्रमुखता दी गई है। आवास सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप महायोजनाओं में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर नियोजित विकास पर फोकस किया गया है। इनके लिए स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली व भोपाल, एनआइटी कालीकट, एनआइटी सूरत और एमएनआइटी जयपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की विशेषज्ञता ली जा रही है। राज्य सरकार के अनुसार उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां द्वितीय और तृतीय श्रेणी के निकायों के लिए भी भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। इससे भूमि उपयोग को व्यवस्थित करने, अवैध निर्माण पर नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, जल निकासी और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सुनियोजित और दीर्घकालीन शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए मास्टर प्लान बनाए जा रहे हैं। ये महायोजनाएं ट्रैफिक जाम, अवैध निर्माण और अव्यवस्थित शहरीकरण से निपटने में सहायक होंगी और आम जनता को बेहतर सड़कें व अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!