उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। मंत्री ने अपने पति पर पहली शादी की बात छिपाने, दूसरी महिलाओं से संबंध रखने, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच उनकी तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेखा आर्या ने इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का जिक्र किया है, जिसने उन्हें अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने के लिए मजबूर किया। साथ ही अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह रोते हुए सारी बातें बता रही हैं। एफआईआर के मुताबिक, मंत्री आर्या ने आरोप लगाया कि उनके पति ने शादी के समय अपनी पहली शादी की बात उनसे छिपाई थी और उनके दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मंत्री ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें उन्हें मारने की साजिश से जुड़ी बातें सामने आईं, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस का रुख किया और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। रेखा आर्या ने अपने पति पर कंपनी के निदेशक पद से उन्हें हटाने के लिए उनके हस्ताक्षरों का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। उनके अनुसार, इस मामले में भी उनके साथ गलत किया गया। मंत्री ने जारी वीडियो में कहा कि ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनने के बाद उन्हें अपनी और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस के पास जाना जरूरी लगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे घरेलू हिंसा और प्रताड़ना को चुपचाप सहन न करें, बल्कि अपने साथ हो रहे गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं। मंत्री ने कहा कि किसी भी महिला को डर या दबाव में आकर अन्याय सहने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए और जरूरत पड़ने पर महिलाओं को कानूनी मदद लेनी चाहिए तथा अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। कैंट थाना पुलिस ने रेखा आर्या की शिकायत पर उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ 15 अक्टूबर 2026 को एफआईआर संख्या 0158 दर्ज की है। एफआईआर में आपराधिक षड्यंत्र, मारपीट, धोखाधड़ी, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जालसाजी, जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल, पूर्व विवाह छिपाकर दोबारा शादी करने, विवाहित महिला के साथ क्रूरता, जानबूझकर अपमान और आपराधिक धमकी देने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अलावा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं 3(1)(आर), 3(1)(एस) और 3(2)(वीए) भी लगाई हैं। गिरधारी लाल साहू इसी साल जनवरी में भी विवादों में आए थे, जब बिहार की लड़कियों को लेकर उनके कथित बयान के सार्वजनिक होने के बाद विरोध प्रदर्शन हुए थे और विवाद बढ़ने पर साहू ने अपने बयान को लेकर सफाई भी दी थी।
उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। मंत्री ने अपने पति प
NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





